खेसारी लाल यादव-यामिनी सिंह ने तेल गाने में लगाई रोमांस की आग, एक-दूसरे के प्यार में फिसले दोनों

    भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह का गाना तेल रिलीज हुआ है, जिसमें दोनों रोमांस करते हुए सारी हदें पार कर रहे हैं। 

    खेसारी लाल यादव-यामिनी सिंह ने तेल गाने में लगाई रोमांस की आग, एक-दूसरे के प्यार में फिसले दोनों

    भोजपुरी इंडस्ट्री आजकल बराबर से टॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री का मुकाबला करती हुई दिखाई दे रही है। भोजपुरी की फिल्में ही नहीं बल्कि आज कल तो इसके गाने भी लोगों के बीच धमाल मचा रहे हैं। अधिकतर हमने देखा है कि जब भी भोजपुरी का कोई गाना रिलीज होता है फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। इस बार भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का एक नया गाना लोगों के बीच आया है। इस गाने का नाम है तेल। गाने में खेसारी लाल यादव ने गदर ही मचा दी है। 

    अपने नए गाने तेल में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ जमकर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में दोनों बोल्ड सीन भी देते हुए नजर आए हैं। इस गाने को देखने के बाद हर कोई इसकी सिर्फ तारीफ ही करता हुआ दिखाई दे रहा है। आखिर हो भी क्यों ना गाने में आग जो बरसा रहे हैं दोनों स्टार्स। गाने तेल का वीडियो सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल द्वारा लोगों के बीच उतारा गया है। गाने में आप देख सकते हैं कि कैसे साड़ी पहनकर भी यामिन सिंह कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके दीवाने बनते हुए खेसारी लाल यादव गाने में साफ नजर आ रहे हैं। आप भी यहां देखिए खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का वायरल होता हुआ गाना तेल।

    गाने तेल को आवाज देने का काम खेसारी लाल यादव के साथ-साथ नेहा राज ने किया है। दोनों की आवाज गाने में लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस गाने के राइटर है पवन पांडे और म्यूजिक इसका शुभम तिवारी ने दिया है। कंपोजर की बात करें तो वो शुभम तिवारी हैं। इस गाने का प्रोडक्शन अभय पांडे ने किया है। वहीं, असिस्टेंट प्रोडक्शन की बात करें तो उसका काम अमित और कमलेश करते हुए दिखाई दिए। 

    Tags