खेसारी लाल यादव की फिल्म नहीं स्टेज शोज की फीस जानते हैं आप? नहीं होगा यकीन

    खेसारी लाल यादव ने अपने करियर में खूब तरक्की की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब वो अपनी फिल्मों और स्टेज शो के लिए कितने पैसे लेते हैं।

    खेसारी लाल यादव की फिल्म नहीं स्टेज शोज की फीस जानते हैं आप? नहीं होगा यकीन

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एकटर्स में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री मे एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और उनकी म्यूजिक वीडियोज के तो क्या ही कहने। अकसर खेसारी के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते नजर आते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें ये सब आराम से मिल गया है। उनके जिनता स्ट्रगल तो आप सुनकर ही हिल जाएंगे, सोचिए जरा कि उन्होंने वो स्ट्रगल किया है। हर कोई उनकी लिट्टी चोखा बेचने की स्टोरी जानता है। खेसारी लाल यादव हर किसी के लिए प्रेरणा हैं।

    एक्टर अब काफी लेविश जिंदगी जीते हैं। कार बंगले की उनके पास कोई कमी नहीं हैं। उनका लाइफ स्टाइल देखकर आज हर कोई दंग हैं। ये सब उनकी सफलता की वजह से मुमकिन हो पाया है। जब सफलता हाथ लगती है तो लोगों के पास पैसा भी आराम से आ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए कितना पैसा वसूल करते हैं। वो अपनी एक फिल्म के करीब 40 से 45 लाख रुपये लेते हैं और ये भोजपुरी स्टार्स की बड़ी कमाई है। लेकिन एक्टर स्टेज शोज भी करते हैं। आइए आज हम आपको उनके स्टेज शो की फीस भी बताते हैं। वो एक शो के लिए करीब 15 लाख की फीस लेते हैं।  

    विवादों में भी रहे थे खेसारी

    खेसारी लाल यादव मंदिर के गेट को लात मारने का वीडियो सामने आया था। जिसपर काफी विवाद हो गया था। ये उनकी एक मूवी का शूट था। इस पर एक्टर ने सफाई भी पेश की थी। उन्होंने कहा था, ''मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिनको भी बुरा लग रहा है उनसे क्षमाप्रार्थी हूं लेकिन बुरा लगने वाली बात है नहीं क्योंकि हमारी फिल्म में ये डायलॉग है कि जूता खोलकर अंदर चलो। किसी ने दूसरे एंगल से वीडियो लेकर पोस्ट किया है।" खेसारी ने आगे कहा, "मैं मुंबई छोड़कर यूपी अपने लोगों के लिए आया हूं ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। जो लोग इस वीडियो को गलत तरीके से ले रहे हैं वो ऐसा न करें। मैं जानता हूं कि आस्था की गरिमा क्या होती है। मैं कोई नादान नहीं हूं। पढ़ा लिखा नहीं हूं लेकिन समाज की समझ रखता हूं।"

    Tags