खेसारी लाल यादव ने भारी बर्फबारी के बीच उतारे कपड़े, शर्टलैस होकर हिलाया इंटरनेट

    भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव शर्टलैस होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

    खेसारी लाल यादव ने भारी बर्फबारी के बीच उतारे कपड़े, शर्टलैस होकर हिलाया इंटरनेट

    भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। खेसारी लाल यादव अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो शेयर करके सनसनी मचा दी थी। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने कहा था कि उनकी बेटी के नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने दावा किया था कि वो भोजपुरी सिनेमा छोड़ना चाहते हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव के एक और वीडियो ने तबाही मचा दी है।

    इस वीडियो में खेसारी लाल यादव बर्फबारी का मजा लेते नजर आ रहे हैं। बर्फवारी में जाने से पहले खेसारी लाल यादव ने अपनी शर्ट निकाल दी। वीडियो में खेसारी लाल यादव को बर्फ के इर्द गिर्द उछलते कूदते हुए देखा जा सकता है। खेसारी लाल यादव की इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनका गाना दहिया बढ़िया लगेला बज रहा है। खेसारी लाल यादव के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। 

    फैंस खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव के शर्टलैस लुक ने तो फैंस के होश ही उड़ा दिए हैं। कुछ लोगों ने तो खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का राजा बताना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि खेसारी लाल यादव तो शाहरुख खान की कॉपी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वीडियो की वजह से खेसारी लाल यादव छा गए हैं। 

    गौरतलब है कि दिन बीतने के साथ साथ खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती चली जा रही है। खेसारी लाल यादव जब जब सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं तब तब बवाल मच जाता है। कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का गाना डोली सजा के रखना रिलीज हो चुका है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। 

    Tags