प्रोड्यूसर अभय सिन्हा के कैंप से पवन सिंह के बाहर होने से खेसारी लाल यादव की एंट्री, अक्षरा सिंह भी जुड़ सकती हैं

    पवन को बाहर करने के बीच उनकी निजी जिंदगी में आये तूफान को माना जा रहा है। पहली पत्नी के निधन के बाद अब दूसरी पत्नी ज्योति ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। दोनों का मामला तलाक के मोड़ पर है। इसी वजह से उनका मौजूदा वक्त अच्छा नहीं चल रहा। ऐसे में उनके साथ से कई बड़े लोगों का साथ और प्रोजेक्ट छूटते जा रहे हैं।

    प्रोड्यूसर अभय सिन्हा के कैंप से पवन सिंह के बाहर होने से खेसारी लाल यादव की एंट्री, अक्षरा सिंह भी जुड़ सकती हैं

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच कॉल्ड वॉर की खबर तो काफी पहले से सामने आ रही है। अब इससे जुड़ा सबूत भी लोगों को मिल गया है। भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गत प्रोड्यूसर अभय सिन्हा के कैंप से सुपरस्टार पवन सिंह को बाहर कर दिया गया है। वहीं खेसारी लाल यादव इस कैंप का नया हिस्सा हैं। पवन को बाहर करने के बीच उनकी निजी जिंदगी में आये तूफान को माना जा रहा है। पहली पत्नी के निधन के बाद अब दूसरी पत्नी ज्योति ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। दोनों का मामला तलाक के मोड़ पर है। इसी वजह से उनका मौजूदा वक्त अच्छा नहीं चल रहा। ऐसे में उनके साथ से कई बड़े लोगों का साथ और प्रोजेक्ट छूटते जा रहे हैं।

    पवन के बाहर होते ही खेसारी लाल यादव, अभय सिन्हा के लंदन वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा बबू बन गये हैं। खेसारी शूटिंग के लंदन जायेंगे। पवन के बाहर होते ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के लिए भी रास्ता साफ हो गया है। अब एक्ट्रेस भी अभय सिन्हा से जुड़ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई खबर सामने नहीं आई।

    बता दें, कुछ सालों पहले अक्षरा और पवन सिंह एक दूसरे के प्यार में थे। दोनों को कई प्रोजेक्ट्स में साथ देखा गया। लेकिन एक्टर ने अक्षरा को धोखा देते हुए ज्योति संग शादी रचा ली। हालांकि, इस शादी के बाद अक्षरा ने खुल कर पवन का विरोध किया था। उनके खिलाफ अपनी बात रखी थी। उसके बाद से दोनों के संबंध कभी ठीक नहीं हुए। ऐसे में अब अक्षरा उस कैंप का हिस्सा बन सकती हैं जिससे पवन सिंह बाहर हुए हैं।

    Tags