खेसारी लाल यादव ने 'दरदिया' गाने में तनुश्री संग जमकर किया रोमांस, रिलीज होते ही वायरल हुआ सॉन्ग

    खेसारी लाल यादव का एक और गाना लॉन्च हो गया है, इस गाने में वो डांस भी कर रहे हैं और रोमांस भी। दोनों ही एक्टर्स की केमेस्ट्री काफी जम रही है।

    खेसारी लाल यादव ने 'दरदिया' गाने में तनुश्री संग जमकर किया रोमांस, रिलीज होते ही वायरल हुआ सॉन्ग

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के धाकड़ एक्टर्स में से एक हैं। फिर चाहे उनकी फिल्में हों या गाने, सभी को लोग खूब प्यार देते हैं। वो हर किसी एक्ट्रेस के साथ अपनी जबरदस्त केमेस्ट्री बिठा लेते हैं। एक्टर के हाल फिलहाल में कई गाने रिलीज हुए हैं, जिनमें छठ के गाने भी थे। सभी गानों को खूब प्यार मिला था और खेसारी का एक और गाना धूम मचाने के लिए तैयार है। इस गाने का नाम दरदिया है, जो कि गुरुवार सुबह वेव म्यूजिक के चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने आते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। शुरुआती घंटो में ही इसे साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।

    दरदिया गाने में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस तनुश्री संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। तनुश्री वीडियो में अपनी कमरिया का दर्द दिखाती नजर आती हैं। इसके बाद खेसारी लाल यादव आते हैं। दोनों का रोमांस और डांस शुरू होता है। एक्ट्रेस के साथ साथ खेसारी भी खूब कमरिया हिलाते नजर आते हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। गाने को सोनू सरगम अरा ने लिखा है और इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। जबकि वीडियो को लकी विश्वकर्मा ने डायरेक्ट किया है। 

    खेसारी फिलहाल अपनी फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। पिछले दिनों वो एक कंट्रोवर्सी में पड़ गए थे जिसमें वो एक मंदिर के गेट पर लात मारते नजर आ रहे थे। लेकिन उन्होंने सफाई दी थी कि ये ऐसा नही हैं वो एंगल गलत था जिससे ऐसा लग रहा था। खेसारी के हाल ही में आए गाने तबला ने खूब धमाल मचाया था। इसमें भोजपुरी सेंशन नम्रता मल्ला नजर आई थीं। दोनों इस गाने में गजब लग रहे थे। 

    Tags