खेसारी लाल यादव को बर्बाद करना चाहते हैं 'बड़के भइया', एक्टर बोले- मैं सुशांत सिंह नहीं...

    खेसारी लाल यादव के पीछे कुछ लोग पड़ गए हैं और वो उन्हें बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने किसी बड़के भइया का नाम भी लिया और कहा कि वो सुशांत सिंह नहीं है।

    खेसारी लाल यादव को बर्बाद करना चाहते हैं 'बड़के भइया', एक्टर बोले- मैं सुशांत सिंह नहीं...

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। सिंगर और एक्टर खेसारी की फिल्मों और गानों को खूब पसंद किया जाता है। शनिवार को एक्टर लाइव आए और जनता को उन्होंने इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा। हाल ही में उनके तबला और हसीना गानों को खूब पसंद किया गया था। खेसारी लाल यादव की फिल्में भी आने वाली हैं और एक्टर उसी में बिजी भी हैं। लेकिन उन्होंने इसी बीच टाइम निकालकर अपने फैंस से अपनी एक उलझन और अपना एक दर्द शेयर किया है। 

    उन्होंने बताया कि उनके गाने डिलीट किए जा रहे हैं। उन्हें परेशान और बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। एक्टर ने कहा कि किसी को नीचा दिखाकर ऊपर उठने की कोशिश मत करो। खेसारी ने अपने लाइव में कहा, ''मेरे मन में एक चीज आ रहा है कि एक आदमी मुझे इतना परेशान कर रहा है, मेरे गाने को डिलीट करना। मुझे बर्बाद करने की कोशिश में लगा हुआ है। पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री उसको फुल सपोर्ट कर रही है। गायक भी। उसको बहुत प्यार कर रहा है।"

    उन्होंने आगे कहा, ''मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि 25-30 लोग मिलकर मुझे बर्बाद करना चाहते हैं। मैंने अपनी जमीन खुद बनाई है। जमीन खरीद कर घर बनाया है। जनता का आशीर्वाद है। सब कुछ जनता का है। कुछ लोगों को लगता है कि वो मुझे उखाड़ कर फेंक देंगे। इस बात का दुख जरूर है कि आखिर एक ही व्यक्ति से इतना दुख क्यों है?''

    खेसारी ने फिर आगे अपना गुस्सा भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वो अभिमन्यु नहीं बल्कि कृष्ण हैं। उन्होंने कहा, ''आप लोग एक काम करें, बाकी इंडस्ट्री को भी उनके सपोर्ट में खड़ा कर दें, बड़का भइया के।'' हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये बड़के भइया कौन हैं। उन्होंने बार बार ये कहा कि उन्हें दबाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा, ''मैं सुशांत सिंह नहीं हूं, मैं चंट हूं।''

    Tags