खेसारी लाल यादव के गाने बोंधु तीन दिन 2.0 ने लुट ली महफिल, सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड

    खेसारी लाल यादव का एक नया गाना बोंधु तीन दिन 2.0 हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने फैंस के ऊपर ऐसा असर छोड़ा है कि एक नहीं बल्कि कई बार इसे सुनने का मन कर रहा है। 

    खेसारी लाल यादव के गाने बोंधु तीन दिन 2.0 ने लुट ली महफिल, सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड

    भोजपुरी की दुनिया में इस वक्त खेसारी लाल यादव का जलवा कायम है। उनके एक नहीं बल्कि कई गाने फैंस के बीच हमेशा हिट रहते हैं। एक्टर खेसारी लाल यादव का एक नया गाना बोंधु तीन दिन 2.0 हाल ही में रिलीज हुआ था, जोकि इस वक्त लोगों के बीच इस कदर हिट हो रहा है कि फैंस उसे बार-बार देखने के लिए काफी बेताब हो रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सबसे खास बात ये है कि ये गाना दो दिन पहले रिलीज हुआ था जोकि अभी तक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस गाने में खेसारी लाल यादव का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

    खेसारी लाल यादव के इस गाने को सारेगामा भोजपुरी चैनल की तरफ से यूट्यूब पर शेयर किया है। इस गाने को दो भाषाओं से मिलकर बनाया गया है। यहीं वजह है कि फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव अपनी बंगाली प्रेमिका से मिलने और इश्क लड़ाने का काम करते हैं। खेसारी लाल यादव का इस गाने में काफी अलग ही अंदाज और स्टाइल नजर आया है। यहां देखिए खेसारी लाल यादव का गाना बोंधु तीन दिन 2.0।

    इस गाने को देखने के बाद फैंस की एक्साइमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितना भी सुनो ये गाना मन नहीं भर रहा है। जय हो ग्लोबलस स्टार। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- समय-समय पर नय नय गानों से मनोरंजन काराने का औकात सिर्फ खेसारी यादव भैया के पास है। तीसरे यूजर ने अपने कमेंट में लिखा- हमें गर्व है की हमारे बिहार के khesari bhaiya ऐसे सिंगर है जिनके गानों को सिर्फ बिहार नही , पूरे देश पसंद करता है

    Tags