खेसारी लाल यादव के गाने रे लबरी भभरी ना खियइले ने मचाया गदर, मेघश्री संग दिखी गजब की बॉन्डिंग

    भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना रे लबरी भभरी ना खियइले रिलीज किया जा चुका है। इस गाने के अंदर भोजपुरी एक्टर के साथ धमाल मचाती हुई मेघश्री नजर आ रही हैं। 

    खेसारी लाल यादव के गाने रे लबरी भभरी ना खियइले ने मचाया गदर, मेघश्री संग दिखी गजब की बॉन्डिंग

    एक्टर खेसारी लाल यादव इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म बोल राधा बोल जोकि हाल ही में रिलीज हुई है वो फैंस के बीच धमाल मचा रही है। इसे बम्पर ओपनिंग भी हासिल हुई है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए फैंस दीवाने हो रहे हैं। इस फिल्म को फैंस की तरफ से काफी प्यार भी मिला है। अब इस फिल्म का गाना रे लबरी भभरी ना खियइले को रिलीज कर दिया गया है। इसे गाने को लौग काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    वेव म्यूजिक चैनल की तरफ से खेसारी लाल यादव के इस गाने को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। रे लबरी भभरी गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस मेघश्री धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ही स्टार्स इस गाने में जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आई है। फैंस इस गाने को देखने के बाद इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आप भी यहां देखिए खेसारी लाल यादव का नया गाना रे लबरी भभपरी ना खियरइले, जोकि सोशल मीडिया पर मचा रहा है जमकर धमाल।

    रे लबरी भभरी ना खियरले गाने क खेसारी लाल यादव के अलावा सिंगर प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। दोनों की आवाज को लोग काफी पसंद करते हुए दिखा ईदे रहे हैं। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने को देखने के बाद अलग-अलग तरह कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खेसारी भैया सिर्फ सिंगर नहीं हैं। वह अरबों लोगों के लिए एक भावना है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते लिखा- हमें गर्व होता है की हम बिहारी है जहां पर एक गायक है जो पूरा भारत को खुश रखा है।

    Tags