भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हसीना' हुआ वायरल, यामिनी संग लगाये ठुमके

    इनकी एक्टिंग हो या गायिकी अपने हर हुनर से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। अब खेसारी का नया वीडियो सॉन्ग 'हसीना' आज रिलीज़ हो गया है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है जिसे कुछ घंटो भर में ही मिलियन व्यूज मिल गये हैं।

    Khesai Lal Yadav song

    Khesai Lal Yadav song

    खेसारी लाल यादव की एंट्री भोजपुरी सिनेमा के कुछ बड़े स्टार्स में होती है। इनकी एक्टिंग हो या गायिकी अपने हर हुनर से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। अब खेसारी का नया वीडियो सॉन्ग 'हसीना' आज रिलीज़ हो गया है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है जिसे कुछ घंटो भर में ही मिलियन व्यूज मिल गये हैं।

    इस गाने में खेसारी की जबरदस्त डांसिंग को देखा जा सकता है। साथ में एक्ट्रेस यामिनी के ठुमकों पर उन्हें नाचते हुए देखा जा सकता है। उनका ये अनोखा अंदाज़ आपको भी पसंद आएगा। खेसारी ने ब्लैक शर्ट पहनी हुई है। काला चश्मा उनकी अदाओं को और खूबसूरत कर रहा है। वहीं यामिनी भी काले लहंगे चोली में कमाल लग रही हैं। शादी ब्याह के सीजन में आया ये गाना पार्टीज़ में खूब बजाया जायेगा।

    हसीना गाने को खेसारी लाल यादव के साथ मश्हूर सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है। सिंगर पहले भी कई शानदार गाने गा चुकीं। अब उम्मीद है खेसारी के साथ उनका हसीना गाना भी खूब पसंद किया जायेगा। दूसरी तरफ यामिनी के साथ खेसारी की केमिस्ट्री भी गजब लग रही है।

    इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नज़र आने वाली यामिनी ने कहा- ‘यह गाना मेरे दिल के करीब है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के साथ काम करना मेरे लिए खास रहा है। इस गाने की मेकिंग के दौरान खूब मस्ती हुई। खेसारीलाल अद्भुत कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शादी का महीना चल रहा है, उसके लिए यह हमारी तरफ से एक उपहार है भोजपुरी समाज को इसलिए मैं सभी ऑडियन्स से अपील करूंगी कि आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।’ अब उम्मीद है ये गाना लोगों तक पहुंच जाये।

    Tags