किली पॉल ने दिखाया अपना ट्रांसफोर्मेशन, बनने जा रहे हैं मॉडल?

    किली पॉल का ट्रांसफोर्मेशन देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने जताई मॉडल बनने की इच्छा

    किली पॉल ने दिखाया अपना ट्रांसफोर्मेशन, बनने जा रहे हैं मॉडल?

    सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली पॉल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनको अकसर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर लिप सिंक करते और डांस करते देखा गया है। वो हमेशा ही अपने पारंपरिक ड्रेस में नजर आते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपना लुक बिल्कुल बदल दिया है। किली ने अपना ट्रांसफोर्मेंशन शेयर किया है। दरअसल उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो मरून कलर के कोट पैंट में नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में किली पॉल पंजाबी सिंगर काका के गाने शेप पर एक्ट कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इसे देखकर लग रहा है कि वो मॉडल बनना चाहते हैं। किली ने कैप्शन में लिखा, ''क्या मैं मॉडल बनने के लिए फिट हूं?'' 

    इस वीडियो के बाद तमाम लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कतई जहर।'' एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''हां आप मॉडल के लिए फिट हो।'' एक और ने कहा, ''फॉर्मल ड्रेस में कमाल के लग रहे हो।'' इसी तरह एक और कमेंट आया, ''तुम बहुत कूल लग रहे हो।'' इसी तरह के कमेंट्स से किली पॉल की ये पोस्ट भर गई है। 

    किली पॉल दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं लेकिन इंडिया में ज्यादा फेमस हैं क्योंकि वो ज्यादातर इंडियन फिल्मों के गानों पर रील्स बनाते हैं। उनके करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स होने वाले हैं। किली हमेशा ही अपने पारंपरिक पोशाक में रहते हैं। वो इंडिया आए थे, तब भी अपनी पारंपरिक पोशाक में थे। लेकिन उनका ये नया ट्रांसफोर्मेशन अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

    किली के साथ उनकी बहन भी रील्स में शामिल होती हैं और दोनों लिप सिंक करते हैं और ये खूब वायरल होता है। किली पॉल मिट्टी के घर में रहते हैं और ज्यादातर अपने घर के आगे ही रील्स बनाते हैं। लेकिन कई मौकों पर उन्हें खेतों और अपने मवेशियों के बीच देखा गया है।

    Tags