कॉफी विद करण 7: मलाइका अरोड़ा से अभी शादी नहीं करना चाहते अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस का बेटा अरहान है वजह?

    अर्जुन कपूर और सोनम कपूर हाल ही में कॉफी विद करण के सीजन 7 में आए और जमकर मस्ती की। इस दौरान अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा संग अपनी शादी पर भी बात की। लेकिन वो अभी शादी नहीं करना चाहते हैं।

    कॉफी विद करण 7: मलाइका अरोड़ा से अभी शादी नहीं करना चाहते अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस का बेटा अरहान है वजह?

    बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों जब भी एक साथ स्पॉट होते हैं, सुर्खियों में आ जाते हैं। दोनों की शादी को लेकर भी खूब अकटलें लगाई जा रही हैं। तो क्या इस साल अर्जुन शादी करने के लिए तैयार हैं। इस बारे में उन्होंने हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 7 में बात की है। दरअसल कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर आए थे। रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड में दोनों ने जमकर मस्ती की। इसी एपिसोड में अर्जुन ने अपने दिल की बात कही है।

    एक्टर ने पहले मलाइका के बेटे के बारे में बताया और कहा कि कैसे मलाइका को डेट करने से पहले उन्होंने एक्ट्रेस के बेटे के बारे में सोचा था। उन्होंने कहा कि वो भी एक बिखरी हुए परिवार का हिस्सा रहे हैं और इसलिए वो मलाइका के बेटे अरहान की स्थिति समझ सकते हैं। अर्जुन ने कहा, ''मुझे लगता है कि कहीं न कहीं, मैंने भी स्पेक्ट्रम के दूसरे छोर पर वैसी जिंदगी जी है। मैं एक बिखरे हुए परिवार में पला-बढ़ा हूं, जहां एक बेटा होना सबसे आसान नहीं था, मैं ये देख और समझ रहा था कि आसपास क्या हो रहा है, लेकिन फिर भी मैंने इसका सम्मान करना और इसे स्वीकार करना है। तो कहीं न कहीं मेरे दिमाग में इस बात की समझ थी कि मुझे अपने आसपास के सभी लोगों को सहज महसूस कराने की कोशिश करनी चाहिए, जिसमें मुझसे सीधा जुड़े हुए लोग भी शामिल हैं। मैं सीधा उनके (मलाइका) साथ नहीं जुड़ सकता था।''

    अर्जुन ने मलाइका संग शादी के बारे में भी बात की और बताया कि वो पहले अपने करियर में सेट होना चाहते हैं। सिर्फ फाइनेंशियली नहीं बल्कि इमोशनली भी। उन्होंने कहा कि खुशियां बड़ी चीज हैं। जब कोई इंसान खुद में संतुष्ट और खुश नहीं है तो वो दूसरों को कैसे खुश रखेगा। एक्टर का मानना है कि लाइफ में इमोशनली स्थिर होना बहुत जरूरी है। तो जब शादी का सवाल आया तो अर्जुन ने कहा, ''नहीं, और ईमानदारी से, क्योंकि इस लॉकडाउन और कोविड के दो साल हो गए हैं और जो कुछ भी हो रहा था। मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता था।"