कॉफी विद करण सीजन 7: अनिल कपूर का खुलासा, जैकी श्रॉफ की सक्सेस से होती थी चिढ़

    दोनों ने राम लखन, कर्मा समेत कुल 12 फिल्मों में साथ काम किया किसी में भाई बने तो किसी में दोस्त। स्क्रीन पर दोनों के बीच जितनी गहरी दोस्ती थी ऑफ स्क्रीन एक दूसरे से आगे बढ़ने और कम्पटीशन रखते थे। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने कॉफी विद करण सीजन 7 में किया।

    कॉफी विद करण सीजन 7: अनिल कपूर का खुलासा, जैकी श्रॉफ की सक्सेस से होती थी चिढ़

    अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की हिट जोड़ी को फिल्मों में उतना ही पसंद किया गया जितना किसी हीरो-हीरोइन को पसंद किया जाता है। दोनों ने राम लखन, कर्मा समेत कुल 12 फिल्मों में साथ काम किया किसी में भाई बने तो किसी में दोस्त। स्क्रीन पर दोनों के बीच जितनी गहरी दोस्ती थी ऑफ स्क्रीन एक दूसरे से आगे बढ़ने और कम्पटीशन रखते थे। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने कॉफी विद करण सीजन 7 में किया।

    कॉफी विद करण सीजन 7 के नए एपिसोड में वरुण धवन के साथ मेहमान बन कर पहुंचे अनिल कपूर ने बताया कि वो खुद को आउटसाइडर मानते थे जब कि ऐसा नहीं था। उन्हें बुरा लगता था जब कोई बड़ा प्रोजेक्ट किसी दूसरे एक्टर के झोली में चला जाता था। एक्टर ने ये तक कहा कि वो जैकी श्रॉफ की सफलता से आसुरक्षित महसूस करते थे। अनिल कपूर ने करण जौहर के समाने कहा-‘मैं उस समय जैकी श्रॉफ की सफलता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा था। जब तक मैंने यश चोपड़ा की फिल्म साइन नहीं की, तब तक मैं एक आउटसाइडर तरह महसूस करता था, हालांकि ऐसा नहीं था।’ आगे एक्टर ने कहा-‘मैंने ऐसा तब भी ऐसा ही महसूस किया था जब संजय दत्त और सनी देओल को लॉन्च किया गया था।‘

    अनिल कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ करण के शो पर नज़र आने वाले हैं। ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है। यहां दोनों एक्टर्स अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे करने वाले हैं। कॉफी विद करण सीजन 7 के नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

    बता दें, अनिल कपूर इंडस्ट्री में कई दशकों से एक्टिव हैं। लगातार काम कर रहे हैं। हाल में आई फिल्म ‘जुग जुग जियो’। में उन्हें शानदार परफॉरमेंस करते देखा गया था। उनके आने वाले प्रोजेक्ट का इंतजार हो रहा है।

    Tags