कृति खरबंदा के बाद पुलकित सम्राट ने बनाई पहली रसोई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

    पुलकित सम्राट ने बनाई पहली रसोई, कृति खरबंदा देखकर हुईं शॉक्ड, शेयर की तस्वीरें

    कृति खरबंदा के बाद पुलकित सम्राट ने बनाई पहली रसोई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा बॉलीवुड के प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों ने बीते 15 मार्च को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। ससुराल आने के बाद कृति खरबंदा ने घर की पहली रसोई में सूजी का हलवा बंनाया था। एक्ट्रेस ने पुलकित की दादी संग तस्वीरें भी शेयर की थीं।

    अब पुलकित सम्राट ने कुछ अलग कर दिखाया है। शादी के बाद जहां पत्नियां घर की पहली रसोई बनाती हैं, वहीं पति पुलकित सम्राट ने भी घर की पहली रसाोई बनाई है। कृति खरबंदा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने पुलकित की हलवा बनाते हुए फोटो शेयर की है। 

    कृति ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''मैंने नहीं सोचा था कि ये पॉसिबल है, लेकिन फिर भी, ये हुआ। पुलकित की पहली रसोई कल हुई। मैं रसोई में गई और देखा कि वो हलवा बना रहा है। मैंने उससे पूछा कि वो क्या कर रहा है, और उसने जवाब दिया, "हलवा बना रहा हूं, ये मेरी पहली रसोई है।" मैंने हंसते हुए उससे कहा, पहली रसोई लड़की की होती है बेबी। जिस पर उसका रिएक्शन था, “ये बहुत सिली है, हम दोनों ने इस रिश्ते में समान जिम्मेदारी शेयर करने का फैसला किया है। तुमने दिल्ली में हमारे परिवार के लिए खाना बनाया, मैं यहां बेंगलुरु में हमारे परिवार के लिए खाना बनाऊंगा। सिंपल!"

    पुलकित सम्राट इन तस्वीरों में हलवा बनाते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि ये तस्वीरें इतनी अच्छी नहीं आई हैं क्योंकि वो भावुक हो गई थीं।

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पहली बार फिल्म पागलपंती के सेट पर मिले थे और यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी है। पहले पुलकित और कृति ने करीब 5 साल तक डेटिंग की और उसके बाद उन्होंने शादी का फैसला किया।

    Tags