लक्ष्मण सुनील लहरी ने प्रभास के आदिपुरुष टीज़र पर कहा-'ये लोग मेहनत ही नहीं करना चाहते'

    रामायण का मॉडर्न वर्जन लोगों को पसंद नहीं आया। खासकर रावण के किरदार में सैफ अली खान को देख उनकी तुलना मुग़ल की जाने लगी। एक्टर इस लुक का खूब विरोध हुआ। अब विरोध दर्ज करवाने में रामानंद सागर की रामायण के एक्टर्स भी शामिल हो गये हैं।

    लक्ष्मण सुनील लहरी ने प्रभास के आदिपुरुष टीज़र पर कहा-'ये लोग मेहनत ही नहीं करना चाहते'

    हाल में ओम राउत के डायरेक्शन में बन रही प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का टीज़र ग्रैंड तरह से उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लॉन्च किया गया था। सिर्फ टीज़र के लिए इतना बड़ा इवेंट था तो सोचिए फिल्म को लेकर मेकर्स की क्या प्लानिंग होगी। हालांकि, ये ग्रैंड इवेंट ऑडियंस को टीज़र देखने के बद डाइजेस्ट नहीं हुआ। रामायण का मॉडर्न वर्जन लोगों को पसंद नहीं आया। खासकर रावण के किरदार में सैफ अली खान को देख उनकी तुलना मुग़ल की जाने लगी। एक्टर इस लुक का खूब विरोध हुआ। अब विरोध दर्ज करवाने में रामानंद सागर की रामायण के एक्टर्स भी शामिल हो गये हैं।

    हाल में रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभा चुकी दीपिका चिखलिया ने इस टीज़र को नापसंद किया था। अब लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने भी इसका विरोध किया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने स्वीकार किया कि VFX को समझना मुश्किल था। लेकिन वो अभी न्यूट्रल है क्योंकि ये सिर्फ इंट्रोडक्शन वीडियो था। एक्टर कहते हैं- इसलिए अब तक, उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं बताया है जिससे मैं वास्तव में परेशान हो। मुझे लगता है कि फिल्म को पॉपुलर बनाने के लिए जबरदस्ती का विवाद क्रिएट किया जा रहा है।’

    उन्होंने आगे बताया कि अगर 80 के दशक में उनके पास इस तरह की टेक्नोलॉजी होती, तो रामानंद सागर कुछ अलग करते और शायद इससे भी बेहतर। लेकिन उन्होंने जो सीन बनाये हैं उन्हें दोहराना मुश्किल होगा। सुनील ने समझाया, ‘पहले सब मैनुअल काम होता था, आज सब प्रीसेट है और वे उसी पर टिके रहते हैं। वो कोशिश नहीं करना चाहते। भले ही हम ग्रीन स्क्रीन और ब्लू स्क्रीन में इस्तेमाल करते थे, लेकिन हम एक-एक डिटेल का ध्यान रखते थे, और हम उतनी ही मेहनत करते थ।‘

    बता दें, ओम राउत ने अजय देवगन के साथ तानाजी का डायरेक्शन किया था जिसे ऑडियंस ने पसंद किया। अब वो आदिपुरुष यानी एक तरह की मॉडर्न रामायण लेकर आ रहे हैं। राम के किरदार में प्रभास हैं, सैफ अली खान बने हैं रावण, कृति सेनन सीता के किरदार में नज़र आयेंगी और सनी सिंह ने निभाया है लक्ष्मण का किरदार। फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज़ हो रही है।

    Tags