करीना कपूर को एक पल के लिए नहीं छोड़ते हैं नन्हें जेह, एक्ट्रेस ने बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

    करीना कपूर के छोटे बेट जेह का आज जन्मदिन है। ऐसे में करीना कपूर ने अपने लाडले बेटे की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

    <p>करीना कपूर और उनके बेटे जेह</p>

    करीना कपूर और उनके बेटे जेह

    सैफ अली खान औऱ करीना कपूर के छोटे बेटे जेह का आज जन्मदिन है। करीना कपूर-सैफ अली खान अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर से बहुत प्यार करते हैं। ये कपल अपने बच्चों के जन्मदिन पर कुछ न कुछ खास करते ही रहते हैं। करीना कपूर ने छोटे बेटे जेह के जन्मदिन पर दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने दिखाया कि नन्हें जेह एक मिनट के लिए भी अपनी मां करीना को अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। यदि वो अपनी मां की गोद में एक बार आ जाए तो उन्हें कोई उठा नहीं सकता है। 

    करीना कपूर ने अपने बेटे जेह के जन्मदिन पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- गोद से जाने का मन नहीं करता ये हालात जल्द ही बदलेंगे। मैं तुम्हें अपने पूरे दिल और आत्मा से प्यार करती हूं, मेरे जेह बाबा! जन्मदिन मुबारक हो बेटा। पहली वाली तस्वीर में करीना कपूर की गोद में बेटे जेह को उठाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वो रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में करीना कपूर हंसते औऱ जेह मुंह बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए करीना कपूर के बेटे जेह से जुड़ा पोस्ट।

    करीना कपूर के इस पोस्ट पर फैंस औऱ कई सेलेब्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पार्टी किधर है करीना। वहीं, दूसरे यूजर ने करीना कपूर की तारीफ करते हुए लिखा कि वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को बहुत अच्छे से मैनेज कर रही हैं। वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा- हैप्पी बर्थडे डार्लिंग जेह। और हां इसका आनंद तब तक लें जब तक यह बना रहे क्योंकि ऐसा नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में एक्टर आमिर खान के साथ देखा गया था। 

    Tags