क्या माधुरी दीक्षित ने करवाए हैं लिप फिलर? अजीब सी स्माइल देखकर फैंस को हुआ शक, वीडियो वायरल

    एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा शो की शूटिंग करने के लिए सेट पर पहुंची थी। इस दौरान उनका बदला-बदला लुक नजर आया। 

    क्या माधुरी दीक्षित ने करवाए हैं लिप फिलर? अजीब सी स्माइल देखकर फैंस को हुआ शक, वीडियो वायरल

    टेलीविजन की दुनिया में झलक दिखला जा की फिर से एंट्री होने वाली है। इसके चलते कई सीरियल्स की टीआरपी पर खतरा मंडरता हुआ भी दिखाई दे सकता है। वैसे ये सब तो बाद की बात है। लेकिन इस डांस रियलिटी शो से जुड़ी एक अहम और बढ़ी जानकारी इस वक्त सामने आई है। दरअसल आज यानी शुक्रवार के दिन झलक दिखला जा शो की शूटिंग शुरु हो चुकी है। 5 अगस्त के दिन से इस शो की शूटिंग एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, डायेरक्टर करण जौहर और होस्ट मनीष पॉल के साथ शुरू हो चुकी है। इसकी झलक हाल ही में देखने को मिली है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है। लेकिन इस दौरान माधुरी दीक्षित का वीडियो को देखकर फैंस उनके लुक पर सवाल उठा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

    दरसअल माधुरी दीक्षित का एक वीडियो फेमस फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में माधुरी दीक्षित सुंदर तो लग रही है, लेकिन उनकी स्माइल कुछ बदली-बदली नजर आ रही है। उनके होठ कुछ अजीब से दिख रहे हैं। उनके लिप्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे की उन्होंने लिप फिलर करवाया है। एक यूजर ने जहां लिखा- क्या उन्होंने लिप फिलर करवाया है? वहीं, एक यूजर ने तो माधुरी दीक्षित को लेकर लिखा कि वो आर्टिफिशियल दिख रही हैं। इस दौरान माधुरी दीक्षित पिंक कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दी हैं। आप भी यहां देखिए माधुरी दीक्षित का ये बदला-बदला लुक।

    वहीं, कुछ वक्त पहले ही झलक दिखला जा शो का प्रोमो रिलीज किया गया था। वीडियो कलर्स टीवी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। प्रोमो में किसी का भी चेहरा साफ नजर नहीं आया था, लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए वो शो काफी था। प्रोमो में सिर्फ पर्सनैलिटी को शो किया गया था।

    Tags