महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे ने बताया अब ऐसी है हालत

    महेश भट्ट की हुई सर्जरी, कपूर और भट्ट परिवार में टेंशन?

    महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे ने बताया अब ऐसी है हालत

    बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट की हेल्थ से जुड़ी हुई खबरें सामने आई हैं। महेश भट्ट की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। हालांकि कोई डरने वाली बात नहीं है। अब वो घर पर आ गए हैं और घर पर ही रिकवर कर रहे हैं। कुछ समय पहले जब महेश भट्ट चेकअप के लिए गए थे तब उन्हें सर्जरी का सजेशन दिया गया था। डॉक्टर्स ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि सर्जरी होगी। महेश भट्ट की तबियत के बारे में उनके बेटे राहुल भट्ट ने भी जानकारी दी है।

    राहुल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि बीते हफ्ते ही सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा, ''अंत भला तो सब भला। वो अब ठीक हैं और घर वापस आ गए हैं। मैं आपको ज्यादा डिटेल्स नहीं दे सकता और ज्यादा लोग अस्पताल में अलाउड नहीं थे।'' रिपोर्ट के मुताबिक सोनी राजदान से भी इस बारे में पूछा गया लेकिन वो कमेंट के लिए एविलेबल नहीं थीं। जाहिर है महेश भट्ट की सर्जरी से कपूर और भट्ट परिवार में थोड़ा टेंशन का माहौल तो बन गया हो लेकिन अभी सारी चीजें ठीक है। महेश घर पर आराम कर रहे हैं और हम भी कामना करते हैं कि फिल्ममेकर जल्दी ठीक हो जाएं।

    महेश भट्ट को पिछली बार तब देखा गया था जब वो आलिया से मिलने के लिए घर आए थे और आलिया डिलीवरी के बाद घर पहुंची थीं। उस समय सोनी राजदान और महेश भट्ट दोनों को रणबीर के घर पर देखा गया था। दोनों परिवार में 6 नवंबर को खुशी का माहौल था जब आलिया ने बेटी को जन्म दिया था। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। और जाहिर है सोनी राजदान और महेश भट्ट को नानी नाना बनकर काफी खुशी हुई होगी। उम्मीद है कि रणबीर और आलिया भी सर्जरी के बाद महेश भट्ट के घर उनसे मिलने पहुंचे होंगे।

    Tags