माही श्रीवास्तव के गाने लिट्टी चोखा हमार में देखने को मिला भोजपुरी-राजस्थानी मिक्स, फैंस हुए क्रेजी

    भोजपुरी की दुनिया में एक नया गाना लिट्टी चोखा हमारा रिलीज हुआ है। फैंस इस गाने को काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    माही श्रीवास्तव के गाने लिट्टी चोखा हमार में देखने को मिला भोजपुरी-राजस्थानी मिक्स, फैंस हुए क्रेजी

    भोजपुरी इंडस्ट्री में इस वक्त काफी कुछ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस इंडस्ट्री में अब दूसरी भाषाओं के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। माही श्रीवास्तव का ये नया वीडियो गाना हाल ही में रिलीज हो गया है। इस नए गाने का नाम लिट्टी चोखा हमारा है। इस गाने को राकेश तिवारी और नेहा राज ने गाया है। फैंस इस गाने पर जमकर अपना प्यार बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने को सुनने के बाद फैंस झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने इस नए गाने लिट्टी चोखा हमार से अपनी खूबसूरती को अलग ही लेवल पर बिखरने का काम किया है। इस गाने के अंदर आपको राजस्थानी और भोजपुरी दोनों का मेल देखने को मिलेगा। इस गाने के अंदर कमाल का म्यूजिक दिया गया है। साथ ही गाने में कमाल के डांस को लोगों के बीच दिखाया गया है। 

    वीडियो के अंदर कई बार राजस्थान के बारे में जिक्र किया गया है। लेकिन इस गाने में राजस्थानी की फेमस चीजों और खाने को नहीं दिखाया गया है। इस गाने का म्यूजिक सच में काफी कमाल का है। आप इस गाने को सुनने के बाद खुशी के मारे झूम उठेंगे। इस गाने को काफी सारा प्यार सोशल मीडिया पर मिल रहा है।

    लिट्टी चोखा हमार गाने को राकेश तिवारी और नेहा राज ने शानदार तरीके से गाया है। इस गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं। साथ ही म्यूजिक देने का काम अप्रतिम त्रिपाठी ने दिया है। इसके डायरेक्टर भोजपुरिया है। इस गाने की कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है। इस घाने को सुनने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिहार का आन बान शान लिट्टी चोखा। दूसरे यूजर ने लिखा- इस प्रकार की भोजपुरी संगीत के लिए आपको धन्यवाद देते हैं आप लोग ऐसे ही संस्कारी संगीत बनाए आगे भी और हम ऐसे ही आपको प्यार देते रहेंगे अश्लील प्रकार की गाना मत बनाइए देखिए आपको चाहने वाले बहुत आगे आ जाएंगे धन्यवाद।

    Tags