सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में मलाइका-अर्जुन पर टिकी सबकी निगाहें, लेकिन ड्रेस देखकर लोग हुए कंफ्यूज

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में साथ नजर आए। दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। लेकिन मलाइका को कुछ लोगों ने उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया।

    सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में मलाइका-अर्जुन पर टिकी सबकी निगाहें, लेकिन ड्रेस देखकर लोग हुए कंफ्यूज

    बॉलीवुड में दिवाली के पहले से ही पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया था। कई प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स ने पार्टी ऑर्गनाइज की थी। दिवाली के टाइम पर सोनम कपूर ने भी एक पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे आए। लेकिन सबकी निगाहें बॉलीवुड के पावरफुल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पर टिक गईं। मलाइका और अर्जुन साथ में इस पार्टी के लिए पहुंचे थे। दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे थे। मलाइका अरोड़ा ने इस पार्टी के लिए एक ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी। मिक्स कलर के साथ ये ड्रेस कुछ ट्रेडिशनल लुक दे रही थी। जबकि अर्जुन कपूर की बात करें तो उन्होंने काले रंग का कुर्ता पायजामा पहना था।

    पार्टी में दोनों ने रंग तो जमा दिया। लेकिन कुछ लोगों को मलाइका अरोड़ा का ड्रेसिंग सेंस नहीं पसंद आया। ट्रोल्स ने मलाइका को कहा कि दिवाली के लिए ये कैसी ड्रेस पहन ली है। एक यूजर ने लिखा, ''उसने ये क्या पहना है।'' एक दूसरे ने लिखा, ''बहुत बेकार आउटफिट, अगर अर्जुन भागना चाहे तो इसमें कोई अचंभा नहीं होगा।'' हालांकि कुछ लोगों ने मलाइका और अर्जुन की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा कि दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। एक दूसरे ने कहा कि मलाइका अच्छी लग रही हैं।

    हाल ही में मलाइका अरोड़ा का बर्थडे भी था। अर्जुन कपूर ने एक मिरर सेल्फी के साथ एक्ट्रेस को विश किया था। मलाइका अरोड़ा 49 साल की हो गई हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप पर साल 2019 में मोहर लगी थी। तब से दोनों साथ ही हैं। हालांकि उम्र के फर्क को लेकर दोनों काफी ट्रोल हुए हैं। लेकिन दोनों को ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

    Tags