मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का लोगों ने उड़ाया मजाक, कहा- मां-बेटे अच्छे लग रहे हैं

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। दोनों को देखकर कुछ लोग 

    <p>अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा</p>

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास पल को और भी खूबसूरत बनाने का काम उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा करने वाली हैं। दोनों पेरिस में इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए रवाना हो चुके हैं। जब दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए उस वक्त मलाइका के ड्रेसिंग सेंस को देखकर फैंस उनको ट्रोल करते हुए नजर आएं। 

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के मुंबई एयरपोर्ट लुक से जुड़े कई सारे वीडियोज और तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका अरोड़ा उनमें ब्लैक और सिल्वर कलर का शॉर्ट आउटफिट पहने हुए नजर आई हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस को जहां कुछ लोग पसंद करते हुए नजर आएं हैं। तो कुछ इस ड्रेस को बेकर बताते और मजाक बनाते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसने रेनकोट क्यों पहना है? एक यूजर ने मलाइका के पहनावे पर कमेंट करते हुए ड्रेस को टेंट तक बता दिया। वहीं, एक यूजर ने अर्जुन और मलाइका की जोड़ी को मां और बेटी की जोड़ी बताया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मलाइका अरोड़ा को अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल होना पड़ा हो। 

    बैक टू बैक फिल्म की शूटिंग करने में बिजी हैं अर्जुन कपूर

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''अर्जुन ने हाल फिलहाल में कोई छुट्टी नहीं ली है। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए बैक टू बैक शूटिंग की है और उनकी फिटनेस जर्नी ने भी उन्हें छुट्टी लेने की मंजूरी नहीं दी है। अर्जुन एक विलेन 2 के लिए भारी प्रचार करेंगे लेकिन इससे पहले वो एक शांत जन्मदिन मनाना चाहते हैं। वो मलाइका के साथ पेरिस गए हैं और दोनों दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर में एक साथ एक हफ्ता बिताएंगे। वो बस चुभती आंखों से दूर जाना चाहते थे और आराम करना और शहर में वापस आने पर काम पर ध्यान देना चाहता थे।''

    Tags