मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक डीप नेक ड्रेस से इंटरनेट पर लगाई आग, खुदको ऐसे कमेंट करने से रोक नहीं पाए लोग

    मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन इवेंट में पहुंची थी और रैंप वॉक भी किया। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस ट्रोल भी हुई हैं।

    मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक डीप नेक ड्रेस से इंटरनेट पर लगाई आग, खुदको ऐसे कमेंट करने से रोक नहीं पाए लोग

    मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन इवेंट पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी अदाओं के जलवे दिखाए और अब लोग उनके कायल हो गए हैं। इस फैशन इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने रैंप वॉक किया था। उनका कॉन्फिडेंट और चाल अलग ही लेवल की थी। उनके इस जलवे से लोग काफी इंप्रेस हुए हैं। मलाइका आखिरकार ब्लैक डीप नेक ड्रेस में कमाल की लग भी रही थीं। उन्होंने एक नेट ड्रेस पहनी थी और हाई हील्स भी थी। अब उनका इस रैंप वॉक का वीडियो इंटरनेट पर खूब छा रहा है। 

    इस वीडियो पर अब लोग एक्ट्रेस के लिए काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उम्र 48 की है लेकिन 30 की दिख रही है.... वाह क्या मैंटेन किया है।'' दूसरे ने लिखा, ''अपने 50वें में पहुंचने के बाद भी काफी यंग है, इस बात के लिए तारीफ, लेकिन ड्रेंसिंग सेंस भी दिन ब दिन यंग और छोटा होता जा रहा है।'' इसी तरह एक ने लिखा जलवा दो दूसरे लोग उन्हें बढ़ती उम्र में भी उनके इतना जवान रहने के लिए तारीफ कर रहे हैं।

    हालांकि कुछ लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ''ये लोग सोचते हैं कि नेक्ड होना स्टाइलिश है और वो इस चीप तरीके से अपने आप को बेच रहे हैं।'' दूसरे ने कहा, ''मेरे यहां एक अंकल हैं, वो दारू पीने के बाद ऐसी चाल चलते हैं।'' 

    मलाइका अरोड़ा को वैसे इन सब ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो सिर्फ अपने काम से काम रखती हैं। अपनी फिटनेस के अलावा एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा मे रहती हैं। हालांकि वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब ट्रोल हुई हैं। मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ उनका जन्मदिन मनाने के लिए पिछले दिनों पेरिस गई थीं। ये एक रोमांटिक शहर माना जाता है, जहां दोनों ने खूब एंजॉय किया।

    Tags