मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की बात पर कहा, 'हम प्री-हनीमून एंजॉय...'

    अर्जुन कपूर संग शादी से पहले मलाइका अरोड़ा एंजॉय कर रही हैं प्री-हनीमून फेज

    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से शादी की बात पर कहा, 'हम प्री-हनीमून एंजॉय...'

    बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में सबको पता है कि अरबाज खान से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस अब अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप मे हैं। लेकिन दोनों कब शादी करेंगे, उनके फैंस और बाकी लोग ये हमेशा ही जानना चाहते हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने पहले भी इस पर कहा है कि ये जब होना होगा हो जाएगा। फिर भी एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा से अर्जुन संग उनकी शादी पर सवाल पूछा गया।

    मलाइका ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ''शादी कुछ ऐसा है कि जिसे दो लोग आपस में डिस्कस करते हैं। अगर हमें वो प्रण लेना है तो हम इसके बारे में सोचेंगे और हम इसको डिसाइड करेंगे और इसके बारे में बात करेंगे। फिलहाल इस पल में हम अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हम अपना प्री-हनीमून फेज एंजॉय कर रहे हैं।''

    अर्जुन और मलाइका अकसर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों पेरिस समेत इंडिया से बाहर कई बार अपनी छुट्टियां मना चुके हैं। दोनों का उम्र के गैप की वजह से कई बार ट्रोल होना पड़ता है लेकिन दोनों को अब इसकी आदत पड़ चुकी है और दोनों ही इस बारे में कोई ध्यान नहीं देते।

    वहीं मलाइका अरबाज खान के साथ भी कभी कभार नजर आ जाती हैं तो लोग उन्हें भी ट्रोल करने लग जाते हैं। हाल ही में ई टाइम्स को अरबाज ने इंटरव्यू दिया और मलाइका संग अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि अब हम पास्ट को भूल चुके हैं और आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई फर्क नहीं पड़ता। कई बार दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां दोनों अपने बेटे को छोड़ने के लिए आते हैं। 

    मलाइका अब अपनी लाइफ जी रही हैं और अरबाज अपनी। दोनों के मन में एक दूसरे के लिए अब कोई खटास नहीं हैं। लेकिन मलाइका पहले के दिए इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके लिए शुरुआती फेज में जब तलाक हो रहा था तब आगे बढ़ना कितना ज्यादा मुश्किल था। 

    Tags