मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की शेयर कर डाली सेमी न्यूड फोटो, ट्रोलर्स ने बोले- गालियां खाने का शौक

    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस का खून खौल गया है। वो जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

    मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की शेयर कर डाली सेमी न्यूड फोटो, ट्रोलर्स ने बोले- गालियां खाने का शौक

    बी टाउन के सबसे हॉट और सेक्सी बोल्ड औऱ सेक्सी कपल्स में से एक आते हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कई बार इस कपल की बॉन्डिंग को काफी पसंद करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, कई बार कपल को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने लवर अर्जुन कपूर की एक सेमी न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उस पर कमेंट्स करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

    एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की शेयर की है, उसमें वो सोफे पर बैठे हैं हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ भी नहीं पहना हुआ है। उन्होंने सिर्फ अपने ऊपर एक कुशन रखा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा- मेरा अपना लेजी बॉय। यहां देखिए अर्जुन कपूर की प्राइवेट तस्वीर।

    अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की ट्रोलर्स ने लगाई क्लास

     अर्जुन कपूर की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गालियां खाने का शौक है इन्हें, फिर हमें ट्रोलर कहते हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- मां-बेटे का प्यार। तीसरे यूजर ने तस्वीर पर लिखा- इतना अलसी है कि चड्ढी पहनने का टाइम नहीं है इसीलिए फिल्म भी कोई नहीं दे रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- अंधा प्यार दोनों का जिसकी एक दिन आंखें खुल जाएगी और फिर ब्रेकअप। वहीं, एक ने लिखा- किसी को अर्जुन कपूर को ऐसे देखने में इंटरेस्ट नहीं है।’ वहीं, अर्जुन कपूर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। पहले तो उन्होंने मलाइका की स्टोरी को दिल वाली इमोजी के साथ शेयर किया। इसके बाद एक पोस्ट शेयर कर लिखा- अटेंशन की जगह शांति चुनें, चुपचाप आगे बढ़ें।