मलाइका अरोड़ा ने रोमांटिक तस्वीर के साथ किया अर्जुन कपूर को बर्थडे विश, देखिये

    एक्ट्रेस ने अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अर्जुन को एक रेस्टोरेंट में बैठे नज़र आ रहे हैं। वहीं अगले वीडियो में मलाइका अर्जुन को बर्थडे केक खिलाती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर, मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कमेन्ट किये हैं।

    मलाइका अरोड़ा ने रोमांटिक तस्वीर के साथ किया अर्जुन कपूर को बर्थडे विश, देखिये

    अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन पेरिस पहुंचे हुए हैं। उससे भी खास है उनके साथ उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं। अब मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे इ बधाई देते हुए खास तस्वीर और वीडियो शेयर किया है।

    एक्ट्रेस ने अर्जुन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अर्जुन को एक रेस्टोरेंट में बैठे नज़र आ रहे हैं। वहीं अगले वीडियो में मलाइका अर्जुन को बर्थडे केक खिलाती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर, मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कमेन्ट किये हैं।

    हाल में ही मलाइका बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट करने फ़्रांस की राजधानी पेरिस पहुंची हैं। दोनों ने एफिल टावर के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है। दोनों अक्सर बर्थडेज पर विदेश टूर पर निकल जाते हैं। न्यूयॉर्क ट्रिप तो आपको याद ही होगा।

    बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सालों से साथ हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिसियल करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थी। खबरें तो ये भी थी कि दोनों क्रिस्चियन रीतिरिवाज से शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी कुछ कन्फर्म नहीं है।