मलाइका अरोड़ा ने टाइट कपड़ों में दिखाया दिलकश अंदाज, पर लोग बोले- नशे में है क्या?

    मलाइका अरोड़ा फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल अपीयरेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर से जिम के बाहर स्पॉट हुईं लेकिन लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर डाला।

    मलाइका अरोड़ा ने टाइट कपड़ों में दिखाया दिलकश अंदाज, पर लोग बोले- नशे में है क्या?

    मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने दिलकश अंदाज और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वो योगा करती हैं और जिम भी जाती हैं। पैपराजी अकसर उन्हें फिटनेस सेंटर जाते हुए स्पॉट करते हैं। मलाइका यहां अपने जिम और योगा करने वाले कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं। बहुत से लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आता है तो कुछ उन्हें ट्रोल कर देते हैं। एक बार फिर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस बार एक्ट्रेस को अपने कपड़ों और चाल दोनों की वजह से काफी कुछ गया है।

    दरअसल मलाइका अरोड़ा बुधवार को जिम के बाहर नजर आईं। उन्होंने ब्लैक कलर की ब्लैक जोगर और स्पोर्ट्स ब्रा पहनी है। उनकी ये जिम ड्रेस काफी टाइट है। एक्ट्रेस को देखकर लोगों अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। कुछ उनकी चाल पर भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कुछ ज्यादा ही टेढ़ी मेढ़ी हो गई है।'' दूसरे ने लिखा, ''क्या ये नशे मे है? ये जिगजैग क्यों चल रही है।'' एक और ने लिखा, ''जमीन पर कांटे लगे हुए हैं इसलिए ऐसे चल रही हैं।'' इसी तरह एक और ने कहा, ''ये पूरे दिन नशे में रहती है क्या?'' 

    मलाइका को अकसर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में उन्होंने ब्लैक आउटफिट में एक फैशन शो में भी कहर ढाया था। एक्ट्रेस की उम्र भले ही 48 साल की है लेकिन वो आजकल की हीरोइन्स को पूरी पूरी टक्कर देते नजर आती हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता अकसर सुर्खियों में रहता है। दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी शादी के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि दोनों कब शादी करेंगे। अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर दोनों पेरिस भी गए थे। 

    Tags