Man Vs Wild: जंगलों की खाक छानने वाले हैं विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा, बेयर ग्रिल्स का ये है प्लान

    बेयर ग्रिल्स के शो में फिर लगेगा इंडियन सेलेब्स का तड़का, एडवेंचर के लिए तैयार है एक क्रिकेटर और एक एक्ट्रेस

    Man Vs Wild: जंगलों की खाक छानने वाले हैं विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा, बेयर ग्रिल्स का ये है प्लान

    बेयर ग्रिल्स का शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। इसकी इंडिया में एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इसलिए तो बेयर ग्रिल्स इंडिया के सेलेब्स के साथ कई एपिसोड्स शूट कर चुके हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, थलाइवा रजनीकांत समेत इंडियन सेबेल्स के साथ जंगल सफारी की है। हर एक स्टार्स के साथ उनका अलग एक्सपीरियंस था। पीएम मोदी के साथ तो उनका अनुभव बिल्कुल अलग ही था। इसलिए तो बेयर बार बार इंडिया खिंचे चले आते हैं।

    इस बार फिर उन्होंने इंडियन सेलेब्स के साथ अपने शो का प्लान बनाया है। वो प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ अपना शो करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि दोनों सेलेब्स अलग अलग शो में नजर आएंगे। फिलहाल दोनों से बातचीत जारी है। हाली ही में हिंदुस्तान टाइम्स से हुए इंटरव्यू में ग्रिल्स ने कहा, 'मैं अपनी फिंगर्स क्रॉस्ड रख रहा हूं। बहुत कुछ हो रहा है। हम अभी योजना पर काम कर रहे हैं। हमने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।''

    विराट कोहली और अनुष्का की जोड़ी तो वैसे ही काफी पॉपुलर है। इंडियन क्रिकेटर विराट अगर जंगल में जाते हैं तो बेयर का भरपूर उनके एंडवेंचर में साथ देंगे। वो काफी रोमांचक इंसान हैं। अनुष्का और विराट वैसे भी पहाड़ों में ट्रैक पर जाते रहते हैं। बाकी विराट अपनी फिटनेट के लिए जाने ही जाते हैं।

    वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा कि तो उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज सिटाडेल में दिखा दिया है कि वो कितनी एडवेंचर लवर हैं। उनके स्पाई एजेंट के रोल को हर किसी ने पसंद किया है। अपना वही जोश और जज्बा लेकर वो जंगलो में बेयर के साथ निकल सकती हैं। अगर ये दोनों सेलेब्स आते हैं तो बेयर ग्रिल्स के एपिसोड वाकई में काफी खास हो सकते हैं। 

    Tags