मनोज बाजपेयी बना रहे हैं सत्या 2? इस वीडियो से मिला हिंट

    सत्या मनोज बाजपेयी की पहली और पॉपुलर मूवीज में से एक है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे लग रहा है कि वो सत्या 2 लेकर आएंगे।

    मनोज बाजपेयी बना रहे हैं सत्या 2? इस वीडियो से मिला हिंट

    मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के धमाकेदार एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें उनकी पहली फिल्म सत्या से ही जबरदस्त फेम मिला था। उनकी इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के कैरेक्टर का नाम भीकू मात्रे था। ऐसा लग रहा है कि ये कैरेक्टर एक बार फिर जिंदा होने वाला है। खुद मनोज बाजपेयी इस कैरेक्टर को लेकर आने वाले हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लग रहा है कि सत्या का सीक्वल बनने वाला है। 

    मनोज ने एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शुरुआत में ही भीकू मात्रे रिटर्न लिखा आता है। इसके बाद मनोज बाजपेयी अपने गदर अंदाज में एंट्री लेते हैं। उनके हाथ में सोने के रंग में बंदूक और घड़ी चमकती नजर आती है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''भीकू मात्रे वापस आ गया।'' इसी के साथ मनोज ने हिट्ज म्यूजिक वीडियो को भी टैग किया है। वैसे तो इस प्रोमो से लग रहा है कि सत्या 2 आ सकती है लेकिन लेबल को देखकर लग रहा है कि ये मनोज का कोई गाना भी हो सकता है।

    मनोज बाजपेयी दो साल पहले कोरोना के टाइम पर एक गाना भी गा चुके हैं- मुंबई में का बा। इसलिए उनसे उनके गाने की उम्मीद की जा सकती है। मनोज बाजपेयी अपनी वेब सीरीज फैमिली मैन की वजह से ओटीटी की दुनिया में भी काफी पॉपुलर हैं। अब दर्शकों को उनकी फिल्मों से ज्यादा इस वेब सीरीज का इंतजार है। अब तक इस सीरीज के दो भाग आ चुके हैं। तीसरे भाग में चाइना के दुश्मनों का दिखाया जाएगा, इसका एक लुक फैमिली मैन 2 में ही दे दिया गया था। वैसे क्या आप सत्या 2 देखना चाहते हैं?

    Tags