आप भी चाहेंगे मनोज बाजपेयी जैसा रिटायरमेंट प्लान, मुंबई नहीं इस जगह बसने की है इच्छा
मनोज बाजपेयी ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान, मुंबई से बाहर खरीद ली है जगह

मनोज बाजपेयी लगभग 3 दशकों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। एक्टर्स ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अब तो वो ओटीटी के भी सुपरस्टार बन गए हैं। इतना ही नहीं अभी भी उनका फिल्मी करियर ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन मनोज बाजपेयी ने अपना आगे का रिटायरमेंट प्लान सेट कर रखा है। उन्होंने कहा कि वो आगे मुंबई में नहीं बसना चाहेंगे, हालांकि उन्हें मुंबई से बहुत कुछ मिला है। उन्होंने कहा कि ये जगह उनकी बेटी का भविष्य हो सकता है, उनका नहीं।
मनोज बाजपेयी बिहार के वेस्ट बिहार चंपारण जिले के रहने वाले हैं लेकिन जूम से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो पहाड़ों में बसना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने जगह भी ले ली है। एक्टर वहां एक छोटे घर में रहना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वो मुंबई की किसी हवेली में नहीं रहेंगे। लेकिन मनोज ने अपने रिटायर होने की कोई डेट या कोई उम्र नहीं बताई है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें लगता है कि वो काम कर रहे हैं और इसमें मन लगता रहेगा, वो करेंगे।
राजनीति में होंगे शामिल?
पिछले साल जब मनोज बाजपेयी सितंबर में बिहार गए थे तो उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके फिल्मों में भी रहने के कयास लगाए जाने लगे थे कि वो राजनीति में हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वो राजनीति में नहीं जा रहे हैं।
मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत वैसे तो फिल्म बैंडिट क्वीन से की थी। लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म सत्या थी। उनकी ये फिल्म आजतक याद की जाती है। उनका भीकू मात्रे वाला रोल कोई नहीं भूल सकता। पिछले दिनों मनोज बाजपेयी फिल्म 'सिर्फ एक ही बंदा काफी है' में नजर आए थे। उन्होंने वकील का किरदार निभाया था और फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। उनकी इस फिल्म में परफोर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी।