आलिया भट्ट की आवाज की नकल कर पॉपुलर हुई ये वकील, ब्रह्मास्त्र के वीडियो पर मिले मिलियन व्यूज

    क्योंकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टी यही बता रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त मीम्स और रील्स वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक मज़ेदार वीडियो हमारे हाथ लगा है। इस वीडियो में मिमिक आर्टिस्ट चांदनी भाभड़ा को आलिया की मिमिक्री करते हुए देखा जा सकता है।

    आलिया भट्ट की आवाज की नकल कर पॉपुलर हुई ये वकील, ब्रह्मास्त्र के वीडियो पर मिले मिलियन व्यूज

    इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के चर्चे सब जगह हो रहे हैं। कुछ को फिल्म पसंद आ रही है और कुछ की बहुत पसंद आ रही है क्योंकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टी यही बता रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त मीम्स और रील्स वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक मज़ेदार वीडियो हमारे हाथ लगा है। इस वीडियो में मिमिक आर्टिस्ट चांदनी भाभड़ा को आलिया की मिमिक्री करते हुए देखा जा सकता है।

    वीडियो में चांदनी आलिया भट्ट की मिमिक्री करती हुई नज़र आ रही हैं। अगर वीडियो पर आंखे न गढ़ाए तो आप समझ भी नहीं पाएंगे कि ये आलिया नहीं हैं। चांदनी का ये वीडियो इतना वायरल हुआ है कि 3।4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गये हैं।

    इसके अलावा चांदनी ने एक और नया वीडियो शेयर किया हुआ है जिसमें वो आलिया के किरदार ईशा को ही भूल गई हैं। देखिये-

    बता दें, चांदनी पेशे से एल वकील हैं। लेकिन अपने प्रोफेशन से ज्यादा वो सोशल मीडिया पर सेलेब्स की नक़ल कर पॉपुलर हो गई हैं। अगर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला जाये तो उन्होंने पॉपुलर किरदार दयाबेन, कंगना रनौत समेत कई एक्ट्रेसेज की मिमिक्री की है। इन वीडियोज को इनके फॉलोवर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इन्हें करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो करते हैं जिसमें कुछेक सेलेब्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं। उम्मीद है चांदनी आगे भी एक्ट्रेस की मिमिक्री वाले वीडियोज अपने अकाउंट पर शेयर करेंगी।

    Tags