शाहिद कपूर की बहन की शादी में मीरा राजपूत ने पहनी इतनी महंगी साड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर की हाल ही में शादी हुई थी। इस खास मौके पर मीरा ने जो साड़ी पहनी हुई थी उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

    शाहिद कपूर की बहन की शादी में मीरा राजपूत ने पहनी इतनी महंगी साड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    एक्टर शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर ने हाल ही में शादी की है। 2 मार्च को पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सनाह की शादी हुई थी। ये शादी जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बनी रही थी। अब इस शादी से जुड़ी एक और बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है, जिसे सुनकर आप सभी हैरान रह जाएंगे। दरअसल अपनी ननद की शादी में मीरा राजपूत ने जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में रही। इस खास मौके पर मीरा ने वाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 1 लाख 68 हजार रुपए बताई जा रही है। साड़ी को रितिका मिरचंदानी ने डिजाइन किया था। खुद मीरा राजपूत ने साड़ी पहने हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    सनाह कपूर की शादी से मीरा और शाहिद कपूर की कई तस्वीरें सामने आई है। दोनों साथ में काफी कमाल के लग रहे थे। मीरा ने इस खास मौके पर लाइट मेकअप किया हुआ था। वहीं, शाहिद कपूर ने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा पहन रखा था। उनकी बहन सनाह कपूर संग काफी वीडियोज वायरल हुई थी, जिसमें बहन-भाई का प्यार साफ नजर आ रहा था। भले ही सनाह उनकी सौतेली बहन है लेकिन वो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। 

    वैसे देखा जाए तो मीरा का फैशन सेंस हमेशा की तरह अच्छा ही रहा है। वहीं, शाहिद कपूर की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म जर्सी में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर नजर आने वाले हैं। साथ ही एक्टर ब्लडी डैडी और फर्जी में भी दिखाई देंगे। वहीं, शाहिद कपूर इस साल अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। शाहिद कपूर अपने लुक की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहिद कपूर अपने लुक से जुड़ी तस्वीरें हमेशा से ही सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

    Tags