मौनी रॉय ने किया शहनाज़ गिल के साड़ी स्टाइल को कॉपी, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

    अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ साड़ी के साथ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में मौनी खूबसूरत तो बेहद लग रही हैं लेकिन उनपर ये लुक कॉपी करने का आरोप लग गया है।

    मौनी रॉय ने किया शहनाज़ गिल के साड़ी स्टाइल को कॉपी, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

    टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय हाल में बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी कर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया अपर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ साड़ी के साथ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में मौनी खूबसूरत तो बेहद लग रही हैं लेकिन उनपर ये लुक कॉपी करने का आरोप लग गया है।

    दरअसल, हाल में शहनाज़ गिल ने बिल्कुल इसी तरह की साड़ी और लुक में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। इस साड़ी लुक में शहनाज़ की सादगी और सुंदरता खूब निखर कर आई। फैंस ने एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफ भी की थी। उन्होंने पिंक कलर की सितारों से जड़ी साड़ी पहनी थी। अब इसी तरह की साड़ी और लुक में मौनी रॉय भी नज़र आई हैं। मौनी की तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि उन्होंने न सिर्फ शहनाज़ की साड़ी बल्कि उनके पूरे लुक को कॉपी किया है। आप भी देखिये-

    मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। पिछले महीने एक्ट्रेस ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। ये शादी पहले साउथ और फिर बंगाली रीतिरिवाज से गोवा में पूरी की गई थी। अब एक्ट्रेस जल्द जी टीवी के शो ‘DID लिल मास्टर्स’ को जज करती दिखेंगी। एक्ट्रेस के साथ सोनाली बेंद्रे और रेमो डिसूजा भी बतौर जज नज़र आयेंगे।

    वहीं शहनाज़ गिल भी अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। हाल में एक्ट्रेस कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। लेकिन उनके फैंस ने उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड करवा वापस बुला लिया। वो अपने फैंस के पोस्ट पर कमेंट करती देखी गई थीं। अब शहनाज़ को उनके अगले प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है एक्ट्रेस जल्द किसी बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आयेंगी।

    Tags