मुनव्वर फारूकी ने रोमांटिक तरीके से मनाया गर्लफ्रेंड नाजिला का जन्मदिन, दिया ये बड़ा सरप्राइज

    मुनव्वर फारूकी इस वक्त लॉकअप से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन हाल ही में मनाते हुए नजर आए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

    मुनव्वर फारूकी ने रोमांटिक तरीके से मनाया गर्लफ्रेंड नाजिला का जन्मदिन, दिया ये बड़ा सरप्राइज

    लॉक अप शो में मुनव्वर फारूकी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसकी वजह इस शो के विजेता वो बने। लेकिन अपने इस शो की वजह से नहीं बल्कि मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला की वजह से चर्चा का विषय से बने हुए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ लॉकअप की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए थे। साथ ही मुनव्वर फारूकी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक मिरर सेल्फी भी ली थी। वहीं, अब मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाते हुए नजर आए हैं। इससेे जुड़ी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

    मुनव्वर फारूकी ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के साथ एक रोमांटिक मिरर सेल्फी भी शेयर की है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दिए। मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड के इस दिन को खास बनाने के लिए उसे लाल गुलाबों से भरा हुआ बुके दिया। फोटो में नाजिला भी प्यार से मुनव्वर को निहारती हुई नजर आईं। दोनों ने इस खास मौके पर सेम आउटफिट पहना था। दोनों पिंक कलर की टी शर्ट में नजर आए। दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

    मुनव्वर फारूकी ने ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी ने भी जन्मदिन के सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में ये नजर आया कि दोनों ने किस तरह से स्वादिष्ट खाने का भी लुत्फ उठाया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी एक मॉडल है। उनकी उम्र महज 20 साल है। वो मुस्कट की रहने वाली हैं। वहीं, लॉक अप शो में मुनव्वर का नाम अंजलि अरोड़ा के साथ जोड़ा गया था।

    Tags