नागार्जुन ने बताया सामंथा लेना चाहती थीं बेटे नागा से तलाक, ऐसे आई दोनों के बीच दूरियां

    इससे पहले दोनों के अलग होने पर खबरें बनती, एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सभी को अपने तलाक लेने की बात पोस्ट कर सभी को चौंका दिया।

    नागार्जुन ने बताया सामंथा लेना चाहती थीं बेटे नागा से तलाक, ऐसे आई दोनों के बीच दूरियां

    पिछले साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्या के अलग होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इस खबर की जानकारी तब लगी जब सामंथा, नागा की बर्थडे पार्टी से गायब रही और बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अपना उपनाम अक्किनेनी भी हटा लिया था। इससे पहले दोनों के अलग होने पर खबरें बनती, एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सभी को अपने तलाक लेने की बात पोस्ट कर सभी को चौंका दिया।

    अब दोनों के अलग होने पर नागार्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल में इंडियाग्लिट्ज़ के साथ इंटरव्यू के दौरान नागार्जुन ने बताया कि वो सामंथा थीं जो तलाक चाहती थीं। नागा ने बस उनके फैसले का समर्थन किया। नागार्जुन ने कहा- ‘नागा चैतन्य ने उनका फैसला स्वीकार कर लिया, लेकिन वह मेरे बारे में बहुत चिंतित था कि, मैं क्या सोचूंगा और परिवार की प्रतिष्ठा का क्या होगा।‘ एक्टर ने आगे बताया-‘नागा चैतन्य ने मुझे बहुत सांत्वना दी, क्योंकि उसने सोचा कि, मैं चिंतित हो जाऊंगा। वे दोनों वैवाहिक जीवन में 4 साल से साथ हैं, लेकिन उनके बीच इस तरह की कोई समस्या नहीं आई। दोनों इतने करीब थे और मुझे नहीं पता कि, यह मसला कैसे इस ​फैसले तक पहुंचा। उन्होंने 2021 का नया साल भी एक साथ मनाया था। ऐसा लगता है कि, उसके बाद समस्याएं पैदा हुई थीं।”

    बता दें, सामंथा और नागा ने साल 10 सालों तक एक दूसरे को जानते हुए 2017 में अपने रिश्ते को नाम देते हुए गोवा में ग्रैंड शादी कर ली थी। ये उस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। दोनों लंबे समय के लिए हनीमून पर गये थे। लेकिन उस समय इनका रिश्ता टूट गया था जब सामंथा ने अपने नाम से सरनेम हटा लिया था। अब दोनों अलग हो चुके हैं और लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, दोनों के अलग होने के पीछे का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया।

    Tags