बिकिनी पहन समुद्र में आग लगा रही थीं नम्रता मल्ला, अचानक से भागना पड़ा

    नम्रता मल्ला की एक और वीडियो काफी वायरल हो रही जिसमें वो बीच पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। लेकिन जब वो बीच किनारे होते हैं तो गिरते गिरते बचती हैं।

    बिकिनी पहन समुद्र में आग लगा रही थीं नम्रता मल्ला, अचानक से भागना पड़ा

    नम्रता मल्ला भोजपुरी की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों में उनके जबरदस्त आइटम सॉन्ग होते हैं और कई बड़े भोजपुरी सिंगर्स के साथ उनकी म्यूजिक वीडियो ने यूट्यूब पर जमकर गर्दा उड़ाया है। नम्रता को लोग उनकी सोशल लाइफ की वजह से भी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उनकी सिजलिंग तस्वीरें और फोटोज इंटरनेट पर अकसर आग लगाती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

    नम्रता मल्ला की एक वीडियो काफी देखी जा रही है जिसमें वो समुद्र किनारे किलर पोज देते हुए अपनी वीडियो बना रही हैं। वो सिर्फ ऑरेंज कलर के टू पीस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का हॉट अवतार साफ देखा जा सकता है। नम्रता कैमरे की तरफ देखकर पोज ही देख रही होती हैं कि अचानक से समुद्र से एक जोर की लहर आती है और इसमें एक्ट्रेस लड़खड़ाती नजर आती हैं। लहर जब वापस जाती है तो अपनी ओर खींचती है और वही नम्रता के साथ हुआ। डर का आभास होते ही नम्रता तुरंत उस एरिया से बाहर निकल आती हैं। नम्रता ने अपनी ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा है, ''ये जिंदगी बहुत हसीन है।''

    वैसे नम्रता की बोल्डनेस के काफी दीवाने हैं। उनके खेसारी संग कई गाने काफी वायरल हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गाना तबला यूपी बिहार में डीजे पर खूब बज रहा है। इसके अलावा उनके 'पारो' और 'दो घूंट' गाने को भी काफी देखा गया है।

    नम्रता अपने हुस्न के अलावा अपनी डांस स्किल से भी दर्शकों को काफी एंटरटेन करती हैं। कहा जाता है कि उनकी दिल्ली में खुद की डांस एकेडमी भी है, जहां वो खुद भी डांस सिखाती हैं। जब डांस और बोल्डनेस का कॉम्बिनेशन बनता है तो दर्शक इसका काफी लुप्फ उठाते हैं और नम्रता मल्ला इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं।