करण जौहर की पार्टी में नीतू कपूर ने किया जबरदस्त डांस, शादी के बाद बहू आलिया कैसी है दिया जवाब

    करण जौहर का बुधवार के दिन 50वां जन्मदिन मनाया गया था। इस दौरान नीतू कपूर ने खूब एंजॉय किया और गाने ढपली वाले ढपली बजा पर जमकर डांस किया। साथ ही बताया कि उनकी बहू शादी के बाद कैसी है। 

    करण जौहर की पार्टी में नीतू कपूर ने किया जबरदस्त डांस, शादी के बाद बहू आलिया कैसी है दिया जवाब

    करण जौहर ने कल यानि बुधवार के दिन अपना 50वां दिन मनाया था। उन्होंने इस खास मौके पर मुंबई में एक शानदार पार्टी रखी थी। इस दौरान बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स एक साथ नजर आए थे। इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने कैसे करण जौहर की बर्थडे पार्टी को एंजॉय किया, उसकी झलक इस वक्त सामने आई है। दरअसल डायरेक्टर के बर्थडे पार्टी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर करण जौहर और नीतू कपूर के साथ ढपली वाले ढपली बजा गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    दरअसल करण जौहर की पार्टी से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है। उसमें करण जौहर पहले रणबीर कपूर के साथ ढपली वाले ढपली बजा गाने पर नाचते हुए नजर आते हैं। दोनों के हाथ में ढपली होती है। इसके बाद नीतू कपूर खुद स्टेज पर आती है और करण जौहर के साथ ताल से ताल मिलाकर जमकर नाचती हैं। दोनों का डांस देखने के बाद फैंस का दिल खुश हो गया और वो वायरल हो रहे पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

    वहीं, जब नीतू कपूर करण जौहर की पार्टी अटेंड करने के बाद वापस लौटी तो उस दौरान मी़डिया ने उन्हें फिर से घेर लिया। एक्ट्रेस से जब ये पूछा गया कि उनकी बहू आलिया भट्ट कैसी है तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस इसका जवाब देती हुई नजर आईं। नीतू कपूर ने पहले सभी फोटोग्राफर्स की तारीफ करते हुए खहा कि आप सभी बहुत अच्छे लग रहे हो सूट-बूट में। तो उनमें से एक फोटोग्राफर ने कहा कि करण जौहर का बर्थडे है ना इसीलिए। इसके बाद वो फोटोग्राफर कहता है कि नीतू जी मिलते है डांस दीवाने के सेट पर तो इस पर सहमित जताते हुए नीतू कपूर कहती है- पक्का मंडे। 

    वीडियो में आगे फोटोग्राफर उनसे कहते हैं कि हम आपसे सवाल नहीं पूछेंगे तो नीतू कपूर कहती हैं पूछो-पूछो। इसके बाद फोटोग्राफऱ आलिया भट्ट के बारे में सवाल करता है। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती है कि फिर से बहू यार। अभी बहू कुशल मंगल है वो काफी खुश है।

    Tags