नीतू कपूर बहू आलिया से नहीं, बेटी रिद्धिमा से मिलने लंदन पहुंची, जानिए क्यों

    शुरुआत में लगा कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंट बहू से मिलने जा रही हैं। लेकिन नहीं, एक्ट्रेस बहू से नहीं बल्कि अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के पास लंदन जा रही हैं। रिद्धिमा लंदन में एक शादी अटेंड करने पहुंची हैं जिसकी तस्वीरें वो शेयर कर रही हैं।

    नीतू कपूर बहू आलिया से नहीं, बेटी रिद्धिमा से मिलने लंदन पहुंची, जानिए क्यों

    बहू आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर से सबसे ज्यादा होने वाली दादी माँ नीतू कपूर खुश हैं। नीतू अपने आने वाले पोता-पोती का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं अब अपने काम से ब्रेक लेकर नीतू ने लंदन के लिए उड़ान भर ली है। शुरुआत में लगा कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंट बहू से मिलने जा रही हैं। लेकिन नहीं, एक्ट्रेस बहू से नहीं बल्कि अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के पास लंदन जा रही हैं। रिद्धिमा लंदन में एक शादी अटेंड करने पहुंची हैं जिसकी तस्वीरें वो शेयर कर रही हैं।

    पिछले दिनों आलिया भी लंदन में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। ऐसे में नीतू कपूर का लंदन जाना बहू से मिलने का प्लान लगा। लेकिन नीतू कपूर ने एक जरुरी जानकारी देते हुए बताया कि आलिया इस समय लंदन में शूटिंग नहीं कर रही हैं। ऐसे में वो अपना ब्रेक टाइम बेटी रिद्धिमा के साथ बिताएंगी।

    बता दें, नीतू कपूर को हाल में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ देखा गया था। फिल्म में उनका रोल खूब पसंद किया गया। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी ये कमबैक फिल्म कमाल कर रही है। इसका अलावा एक्ट्रेस इन दिनों डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही थीं। अगले हफ्ते शो का फिनाले एपिसोड हैं जिसके शूट होने से पहले नीतू कपूर वापस मुंबई आई जायेंगी। आगे आने वाले दिनों में एक्ट्रेस कुछ नए प्रोजेक्ट्स में भी नज़र आ सकती हैं। वहीं वो दादी बनने की ख़ुशी को लेकर सांतवे आसमान में हैं। उनके लिए इस ख़ुशी से बढ़ कर जैसे कुछ भी नहीं।

    Tags