बहू आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बीच नीतू कपूर ने शेयर की सास-ससुर राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की तस्वीर-देखिये

    नीतू कपूर ने ससुर और एक्टर रहे राज कपूर और अपनी सास कृष्णा राज कपूर की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा है-

    बहू आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बीच नीतू कपूर ने शेयर की सास-ससुर राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की तस्वीर-देखिये

    वो कहते हैं न दादी बनने का सुख सबसे उपर है। इन दिनों ऐसा ही कुछ फील कर रही हैं एक्ट्रेस नीतू कपूर। बहू आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर ने परिवार में नई खुशियां ला दी हैं। नीतू कपूर भी इस खुशी पर आभार जता चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने सास ससुर की तस्वीर शेयर की है।

    नीतू कपूर ने ससुर और एक्टर रहे राज कपूर और अपनी सास कृष्णा राज कपूर की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा है-इनका आशीर्वाद'। नीतू ने अपने घर में आने वाली खुशियों अपने सास ससुर और होने वाले बच्चे के परदादा और पर दादी के आशीर्वाद को बताया है। देखिये-

    इसके अलावा जब आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दुनिया को दी थी उस वक़्त नीतू कपूर अपने टीवी शो डांस दीवाने जूनियर की शूटिंग में बिजी थीं। पैपराजी ने जबी एक्ट्रेस को दादी बनने की बधाई दी तो वो पहले हैरान हो गई और फिर सिर झुका कर सभी का धन्यवाद किया।

    नीतू कपूर ने बहु और बेटे की तस्वीर शेयर कर उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया था। अब बस नन्हें कपूर का इंतजार हो रहा है।

    बता दें, रणबीर और आलिया पिछले करीब 5 साल से साथ थे। शादी पहले ही होनी थी लेकिन ऋषि कपूर को हुए कैंसर ने परिवार में मातम का माहौल बना दिया। अंत में एक्टर्स ने इस साल 14 अप्रैल को साथ फेरे लिए। ये शादी कुछ करीब दोस्तों और फैमिली के लोगो के बीच संपन्न हुई थी। अब दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसके अलावा ये जोड़ी दोनों की पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

    Tags