नेहा धूपिया के बेटे गुरिक की पहली झलक कैमरे में हुई कैद, देखिये वीडियो

    गुरुवार शाम नेहा बेटे में साथ घर के बाहर गार्डन एरिया में जाने को निकली थीं। उनकी गोदी में नन्हें गुरिक भी थे। नेहा ने कैमरों से बेटे का चेहरा छुपाने की कोशिश की। लेकिन चेहरे की एक झलक कैमरे में कैद हो गई।

    नेहा धूपिया के बेटे गुरिक की पहली झलक कैमरे में हुई कैद, देखिये वीडियो

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर जब बात इनके बच्चों की हो तो दोनों मीडिया, कैमरों से दूरी बना लेते हैं। शायद यही वजह कि बेटे गुरिक सिंह धूपिया बेदी के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने अभी उनका चेहरा चेहरा छुपाये रखा हुआ है। लेकिन बीती शाम को बेटे के साथ बाहर निकली और कैमरे में गुरिक की पहली तस्वीर कैद हो गई।

    गुरुवार शाम नेहा बेटे में साथ घर के बाहर गार्डन एरिया में जाने को निकली थीं। उनकी गोदी में नन्हें गुरिक भी थे। नेहा ने कैमरों से बेटे का चेहरा छुपाने की कोशिश की। लेकिन चेहरे की एक झलक कैमरे में कैद हो गई। देखिये-

    बता दें, नेहा और अंगद बेदी ने दुनिया की चोरी से साल 2018 में शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही ये जोड़ी बेटी मेहर के परेन्ट्स बने। उस समय खबरें आई कि दोनों ने प्रेग्नेंसी की वजह से शादी की थी। हालांकि, एक्टर्स ने कभी इस बारे में बात नहीं की। वहीं पिछली साल अक्टूबर में नेहा दोबारा माँ बनी। उन्होंने बेटे गुरिक को जन्म दिया जो अब पांच महीने के पूरे हो चुके हैं। पांच महीनों बाद पहली बार गुरिक की झलक सामने आई है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में नेहा फिल्म 'ए थर्सडे' में नज़र आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक प्रेग्नेंट पुलिस वाली का किरदार निभाया था। फिल्म के साथ नेहा के इस रोल की जमकर तारीफ हो रही है। उम्मीद है आगे नेहा नए किरदारों में नज़र आएं।

    Tags