निक जोनस ने सिंगर शकीरा संग 'हिप्स डोंट लाइ' पर मटकाई कमर, पत्नी प्रियंका चोपड़ा नहीं रोक पाई अपनी हंसी

    निक जोनस ने इंटरनेशल सिंगर शकीरा के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई हैं। 

    निक जोनस ने सिंगर शकीरा संग 'हिप्स डोंट लाइ' पर मटकाई कमर, पत्नी प्रियंका चोपड़ा नहीं रोक पाई अपनी हंसी

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कितने अच्छे कपल है इस बारे में तो हर कोई जानता है। दोनों एक दूसरे की कई सारी एक्टिविटी पर कमेंट्स करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब निक जोनस को शकीरा के साथ कमर मटकाते हुए प्रियंका ने देखा। अपने पति को इस तरह से करता देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाई। उन्होंने इससे जुड़ा पोस्ट खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। 

    प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक जोनास के डांस का प्रयास करते हुए का एक वीडियो शेयर किया। सिंगर निक जोनस जिन्हें एनबीसी शो डांसिंग विद माईसेल्फ में को-जज के रूप में देखा जाता है, उन्हें शो की को-जज शकीरा ने एपिसोड की थीम 'बेली रोल चैलेंज' के हिस्से के तौर पर एक चैलेंज दिया। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे निक जोनस अपनी कमर मटकाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन बेचरे निक उनसे ये काम नहीं हो पता। निक को ऐसा करता देखा प्रियंका अपनीं हंसी नहीं रोक पाई। उन्होंने जो वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। उसके साथ एक हंसने वाली और हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। साथ की वीडियो पर कैप्शन देते हुए लिखा- ए फॉर एफर्ट बेबी।

    अपने बेली डांस मूव्स के लिए मशहूर शकीरा ने वीडियो में कहा, "आप जानते हैं कि मैं निक जोनास को बेली रोल करते देखने के लिए चैलेंज करूंगी।" फिर शकीरा ने निक को एक ट्यूटोरियल भी दिया कि यह कैसे करना है और निक ने दर्शकों से हंसते हुए, शकीरा की नकल की। साथ ही ये भी कहा देखा मेरी बॉडी ये नहीं कर सकती है। 

    निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया और शकीरा के गाने हिप्स डोंट लाइ (2005) पर भी बात की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "अंतर जब आपके हिप्स झूठ नहीं बोलते बनाम जब आपके हिप्स झूठ बोलते हैं।"