निक जोनस ने पहली बार की बेटी मालती के बारे में बात, कहा-परिवार बढ़ता ही जा रहा है'

    एक इंटरव्यू में निक से बेटी के घर आने के बारे में पूछा गया तो सिंगर ने कहा कि मालती उनके लिए गिफ्ट और वो बहुत खुशनसीब हैं।’ आगे निक ने अपने परिवार में जन्मी बेटियों के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा, 'जोनस परिवार बढ़ता रहता है। यहां बहुत सारी लड़कियां हैं।

    निक जोनस ने पहली बार की बेटी मालती के बारे में बात, कहा-परिवार बढ़ता ही जा रहा है'

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाये रहते हैं। इस साल एक्टर्स ने अपने पेरेंट्स बनने की ख़ुशी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों सेरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने थे जिनका नाम उन्होंने मालती मैरी जोनस रखा है। लेकिन जन्म के दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के चलते मालती अपने जन्म के बाद से ही NICU में तीन महीने से अधिक भर्ती थी। हाल में मदर्स डे के मौके पर प्रियंका ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बेटी के घर आने की ख़ुशी शेयर की थी। अब अपनी बेटी के बारे में पहली बार निक जोनस ने बात की है।

    हाल में NBC को दिए एक इंटरव्यू में निक से बेटी के घर आने के बारे में पूछा गया तो सिंगर ने कहा कि मालती उनके लिए गिफ्ट और वो बहुत खुशनसीब हैं।’ आगे निक ने अपने परिवार में जन्मी बेटियों के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा, 'जोनस परिवार बढ़ता रहता है। यहां बहुत सारी लड़कियां हैं। मेरे माता-पिता रोमांचित हैं, और अब चार खूबसूरत पोतियों के दादा-दादी हैं।‘ दरअसल, निक के बड़े भाई केविन जोनस और उनकी पत्नी डेनियल जोनस की दो बेटियां हैं - अलीना और वेलेंटीना। जो जोनस और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने 2020 में अपनी बेटी को जन्म दिया और वे अपने दूसरे बच्चे को लेकर प्रेग्नेंट हैं। इस तरह जोनस परिवार में चार लड़कियां हुई हैं।

    Priyanka Nick

    बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में निक जोनस से राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली थी। हिंदू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से हुई इस शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के तीन साल बाद कपल सेरोगेसी की मदद से बेटी के पेरेंट्स बने। फ़िलहाल निक और प्रियंका अपनी मालती को बड़े होते हुए देख रहे हैं।

    Tags