निरहुआ ने आमप्राली दुबे को इस रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीरों में मांग में सिंदूर लगाए दिखीं एक्ट्रेस

    भोजपुरी एक्ट्रेस आमप्राली दुबे का आज जन्मदिन है। उन्हें विश करते हुए एक्टर निरहुआ ने एक रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। 

    निरहुआ ने आमप्राली दुबे को इस रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीरों में मांग में सिंदूर लगाए दिखीं एक्ट्रेस

    भोजपुरी सिनेमा की वैसे एक नहीं बल्कि कई सारी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जोकि लोगों के बीच हमेशा छाई रहती हैं। लोगों की उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती औऱ आवाज दोनों पसंद आती है। आज हम ऐसी ही एक्ट्रेस आमप्राली दुबे की बात करने जा रहे हैं, जिनका आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस को इस खास मौके पर उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनके को-स्टार्स भी विश करते हुए दिखाई दिए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी की शान कहे जाने वाले एक्टर निरहुआ का सामने आया है। उन्होंने अपनी को-स्टार्स आमप्राली दुबो को स्पेशल तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्ट उनके नाम शेयर किया है, जोकि इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। 

    दरअसल एक्ट्रेस आमप्राली दुबे आज 36 साल की हो गई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज ही के दिन एक्ट्रेस का जन्म 1987 में हुआ था। ऐसे में आमप्राली दुबे को बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ बेहद ही गजब तरीके से विश करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने एक रील आमप्राली दुबे की कई सारी तस्वीरों के साथ शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने सिंगर जुबिन नॉटियाल का गाना मैं जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से लगाया है। उस रील को शेयर करते हुए आमप्राली दुबे के लिए एक्टर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सपना के रानी’। 

    इस पोस्ट में दोनों की कैमिस्ट्री देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। एक्टर निरहुआ ने जो रील शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस आमप्राली दुबे हर तस्वीर के अंदर सिंदूर लगाए नजर आ रही है। निरहुआ के इस पोस्ट पर आमप्राली दुबे का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने लिखा,' रुलाने का नहीं ना। साथ ही उन्होंने एक्टर के लिए दिल और स्माइल वाली इमोज भी शेयर की है। निरहुआ के इस पोस्ट पर कई सारे फैंस कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को बधाई संदेश पोस्ट पर दे रहे हैं।

    Tags