जेनिफर लोपेज-शकीरा के बाद अब फीफा में हुसन का जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही, गाएंगी हिंदी गाना!

    इंटरनेशल सिंगर्स जेनिफर लोपेज और शकीरा के बाद अब भारतीय एक्ट्रेस नोरा फतेही फीफा के इवेंट में प्रोग्राम परफॉर्म करने वाली हैं। ये खबर सुनते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। 

    <p>फीफा में नोरा फतेही</p>

    फीफा में नोरा फतेही

    अपनी खूबसूरती और हुसन के जलवे से सभी को लुभाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अब किसी और वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। नोरा अब जल्दी फीफा वर्ल्ड कप के इवेंट में अपना कमाल दिखाने वाली हैं। जी हां, ये जानकारी नोरा फतेही के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर साबित हुई है। हर बार ये देखा गया है कि जब भी फीका का वर्ल्ड कप ऑर्गनाइज किया जाता है तो किसी बड़े सेलेब्स को परफॉर्मेंस के लिए उतारा जाता है। इस बार नोरा फतेही स्टेज पर उतरकर आग लगाने वाली हैं। 20 नंवबर से फीफा की शुरुआत होने जा रही है। इस इवेंट में अब नोरा परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। 

     नोरा फतेही ने इससे पहले जेनिफर लोपेज और शकीरा को फीफा के इवेंट पर डांस करते हुए देखा था। इन दोनों सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल बेदह ही शानदार तरीके से जीता। वैसे देखा जाए तो नोरा फतेही के लिए ये सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वो इस तरह से पूरी दुनिया के सामने परफॉर्म करने वाली हैं। शकीरा और जेनिफर लोपेज जैसे रिकॉर्ड तोड़ने वाले स्टार्श के बाद, नोरा फतेही फीफा म्यूजिक वीडियो में शामिल होने वाली अगली फीमेल स्टार होंगी। जोकि इस साल फीफा के गाने को गाते और परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगी। 

    इस गाने को प्रोड्यूस करने का काम रेडऑन ने किया है, जो इतिहास के सबसे प्रभावशाली रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है, जिन्होंने शकीरा के वाका वाका और ला ला ला जैसे फीफा के गानों पर भी काम किया है। नोरा फतेही को विश्व स्तर पर गाना गाते और परफॉर्म करते हुए देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म थैंक गॉड के गाने में दिखाई दी थी, जिसमें उनकी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमेस्ट्री देखकर फैंस हैरान रह गए।

    Tags