Oscar 2023: आरआरआर-द एलिफेंट व्हिस्परर्स के ऑस्कर जीतते ही ट्विटर पर आई खुशी की बाढ़, किया ऐसे रिएक्ट
आरआरआर के गाने नाटू-नाटू और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के ऑस्कर जीतने पर फैंस काफी ज्यादा खुश है। अपनी खुशी वो ट्विटर के जरिए शेयर कर रहे हैं।

ऑस्कर 2023 भारत के लिए बेहद ही शानदार रहा है। भारत ने इस मंच पर अपने नाम कई अवॉर्ड्स जीते हैं। डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग ऑस्कर अपने नाम करके हर भारतीय को गर्व महसूस करवाने का काम किया है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस भी इन दोनों जीतों का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर जो माने खुशी की लहर सी दौड़ पड़ी है।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ढेर सारी बधाइयाँ भारत। सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण पल। ऑस्कर नाटू-नाटू के लिए ऑस्कर अवॉर्ड विनर एमएम कीरावनी की शानदार स्पीच।
इसके अलावा भास्कर जाह नाम के एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तानी सब सेलिब्रेट करो, पापा ऑस्कर लाए रहे, तो खुशी तुम भी मना लो। भारत + पाकिस्तान + बांग्लादेश जनसंख्या = 1.8 बिलियन जैसा कि राम चरण ने कहा में 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश को बधाई।
वहीं, राजनी शर्मा नाम के यूजर ने अपनी खुशी जताते हुए लिखा- भारत को द एलीफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म। इसके अलावा आरआरआर के गाने नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई। परियोजना से जुड़े सभी लोगों और गर्वित देश को बधाई।
वहीं, चौथे यूजर ने ट्विटर पर आऱआऱआर फिल्म के ऑस्कर जीतने से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भारत को आखिरकार बधाई। गर्व से भरा पल।
नाटू-नाटू के गाने पर नाचे विदेशी डांसर्स
ऑस्कर का एक और शानदार पल उस वक्त देखने को मिला जब विदेशी डांसर्स ने एक साथ मंच पर नाटू-नाटू गाने पर डांस किया। इतना ही नहीं आपको ये जानकार हैरानी होगी कि अमेरिकी एक्टर-डांसर लॉरेन गोटलिब भी इस गाने पर नाचते हुए दिखाई दिए। दीपिका पादुकोण के अलावा वहां पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से तालियां बजाते हुए दिखाई दिए।