संजय कपूर की दुबई पार्टी में पाकिस्तान से पहुंचे थे आतिफ असलम और उनकी वाइफ सारा, अनदेखी तस्वीरें हुई वायरल

    इस पार्टी में पाकिस्तान से भी मेहमानों ने शिरकत की थी। अपने बॉलीवुड के दोस्तों से मिलने के लिए पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अपनी पत्नी सारा भरवाना के साथ पहुंचे थे। सिंगर ने ब्लैक आउटफिट से खुद को तैयार किया था तो सारा रेड लॉन्ग ड्रेस में खूबसूरत नज़र आई। दोनों ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ खूब पोज़ भी दिए।

    संजय कपूर की दुबई पार्टी में पाकिस्तान से पहुंचे थे आतिफ असलम और उनकी वाइफ सारा, अनदेखी तस्वीरें हुई वायरल

    बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने बीती रात दुबई में अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। महीप कपूर ने पार्टी का आयोजन किया था। इस बड़े जश्न में परिवार के सदस्य अनिल कपूर, बोनी कपूर के अलावा फैमिली फ्रेंड फराह खान, भावना पांडे, चंकी पांडे, सानिया मिर्जा समेत कई स्टार्स भारत से दुबई पहुंचे। लेकिन क्या आपको पता है इस पार्टी में पाकिस्तान से भी मेहमानों ने शिरकत की थी। अपने बॉलीवुड के दोस्तों से मिलने के लिए पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अपनी पत्नी सारा भरवाना के साथ पहुंचे थे। सिंगर ने ब्लैक आउटफिट से खुद को तैयार किया था तो सारा रेड लॉन्ग ड्रेस में खूबसूरत नज़र आई। दोनों ने अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ खूब पोज़ भी दिए।

    इन तस्वीरों में आतिफ और उनकी पत्नी सारा को होस्ट महीप कपूर और भावना के साथ देखा जा सकता है। सानिया मिर्जा, अनिल कपूर ने भी सिंगर के साथ खूब पोज़ दिए। देखिये इस बर्थडे पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें-

    2016 उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में इतनी दूरियां आ गई कि आर्टिस्ट्स को एक दूसरे देश आने जाने की अनुमति नहीं हैं। आतिफ इन्होंने सलमान खान के लिए दिल दियां गल्लां, रणबीर कपूर के लिए ‘तू जाने न’ जैसे गाने गाये, अब वो भारत नहीं आ सकते। ऐसे में उन्हें अपने बॉलीवुड के दोस्तों के साथ दुबई में पार्टी करते हुए देखा गया। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ अपने पाकिस्तानी दोस्तों को पार्टी में बुलाने के लिए संजय और महीप कपूर ने मुंबई के घर को छोड़ कर दुबई में पार्टी दी? खैर, इसका जवाब मिलना मुश्किल है।

    Tags