परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस पंजाबी सिंगर के गानों पर लगाए ठुमके, वायरल हो रहीं ये फोटोज
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने...

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी ही फिलहाल हर तरफ छाई हुई है। हर कोई दोनों की शादी की पल पल डिटेल्स चाहता है। दोनों के काफी फैंस हैं और वो अपने फेवरेट कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने का कोई मोमेंट नहीं छोड़ना चाहते हैं। फिलहाल दोनों के संगीत की तस्वीरें सामने आई हैं जहां पर पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने पूरा माहौल बनाया हुआ था। नवराज हंस पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के बेटे हैं।
वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नवराज गा रहे हैं और परीणीति उनके गानों पर झूमती नजर आ रही हैं। जबकि राघव बगल में खड़े होकर गाने का लुत्फ उठा रहे हैं। अपने संगीत के लिए परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना है और राघव ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में हो रही है। ये संगीत सेरेमनी द लीला पैलेस में थी। लेकिन शादी के लिए उदयपुर का फेमस होटल उदयविलास भी बुक किया गया है। शादी के लिए एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी। परिणीति और राघव की शादी के लिए दो दिन पहले से ही गेस्ट उदयपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके बाद अलावा आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी इस शादी का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।
वहीं दूसरी ओर शादी में प्रियंका चोपड़ा के आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था लेकिन एक्ट्रेस अपनी पहले की कमिटमेंट के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाई हैं लेकिन इससे पहले वो सगाई में जरूर पहूंची थीं। अब तो फैंस को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।
दोनों शादी के बाद गुड़गांव और मुंबई में रिसेप्शन दे सकते हैं लेकिन शादी में कुछ लिमिटेड लोग ही शामिल हुए हैं।