परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई, मुंबई में नहीं यहां हो रहे हैं सभी चीजों के इंतजाम
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबरों के बीच आई सगाई से जुड़ी बड़ी जानकारी। जानिए किस दिन करें अपने रिश्ते को ऑफिशियल।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस वक्त फिल्मों से ज्यादा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग अपने नाम जुड़ने को लेकर सुर्खियों में बने हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्दी शादी कर सकते हैं। वैसे इस चीज को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इनकी सगाई को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। ऐसी खबर सामने आई है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस हफ्ते सगाई कर सकते हैं।
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि अप्रैल के पहले महीने में परिणीति और राघव दोनों संग कर सकते हैं। इस खास मौके पर करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही इसमें शामिल होंगे। कपल की सगाई दिल्ली में ही होने वाली है। सगाई के बाद ही वो अपने रिश्ते को लोगों के बीच ऑफिशियल कर सकते हैं। इसके अलावा ये मौका इसीलिए भी सही रहेगा क्योंकि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आए हुए हैं। इतना ही नहीं कजिन सिस्टर मीरा कपूर भी दिल्ली आ गई है। वैसे परिणीति चोपड़ा के फैंस के लिए ये एक बहुत बड़ी खबर है। राघव के साथ परिणीति को देखकर फैंस हमेशा खुश रहते हैं।
परिणीति चोपड़ा के सामने जब भी कभी राघव चड्ढा का नाम लिया जाता है तो वो शर्मा जाती है। वहीं, हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा चश्मिश। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को जहां कुछ लोग पसंद करते हुए नजर आएं तो कुछ जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है कि ये नाम मिस्टर चड्ढा ने दिया है। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- आप (पार्टी) में कुछ तो बात है। तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- राघव चड्ढा किधर है मैडम।