परिणीति चोपड़ा के परिवार ने शुरू की रोके की तैयारी, बार बार लग रहे हैं होने वाले ससुराल के चक्कर

    खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का परिवार रोके की तैयारी कर रहा है। दोनों का परिवार एक अच्छी सी तारीख देखकर रोका कर देंगे। 

    परिणीति चोपड़ा के परिवार ने शुरू की रोके की तैयारी, बार बार लग रहे हैं होने वाले ससुराल के चक्कर

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बॉलीवुड के नए मोस्टवांटेड कपल बन गए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी करने वाले हैं। कुछ देर में ही ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। हालांकि अब तक भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की खबर पर मुहर नहीं लगाई है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का परिवार दोनों का रोका करने वाला है। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का परिवार अगली महीने की डेट तलाश रहा है। सही तारीख मिलते ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का परिवार उनका रोका करवा देगा। इस खबर ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस के बीच खलबली मचा दी है। लोगों को लग रहा है कि रोके के बाद जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

    गौरतलब है कि बीते कुछ समय में कई बार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ देखा गया है। परिणीति चोपड़ा आजकर दिल्ली के काफी चक्कर लगा रही हैं। चंद घंटों पहले ही राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पर मीडिया ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को चारों तरफ से घेर लिया। 

    हाल ही में मीडिया ने परिणीति चोपड़ा से शादी की बात की थी। शादी की बात सुनकर परिणीति चोपड़ा शरम के मारे लाल हो गईं। हालांकि परिणीति चोपड़ा ने अपनी और राघव चड्ढा की शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। कुछ समय पहले ही संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते की खबर पर मुहर लगा दी थी। जिसके बाद से ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस के बीच हंगामा मचा हुआ है। लोग लगातार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की बधाई दे रहे हैं।