पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अब खोला राज, दीपिका ने क्यों पहनी थी भगवा रंग की बिकिनी!

    ... तो दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म में इसलिए पहनी थी भगवा रंग की बिकिनी, डायरेक्टर ने बताई पूरी बात

    पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अब खोला राज, दीपिका ने क्यों पहनी थी भगवा रंग की बिकिनी!

    शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम फिल्म पठान ने इस साल के शुरुआत में ही ऐसा धूम मचाएगी कि तीन महीने बाद भी ऐसी कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई जो पठान के रिकॉर्ड्स को छू भी पाए। इस फिल्म ने हर तरफ धमाल मचा दिया। शाहरुख खान का ये एक बहुत ही बड़ा कमबैक था। फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और ऐसा करने वाली ये बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई थी और वर्ल्डवाइड भी इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

    लेकिन फिल्म को लेकर शुरुआत में बवाल जरूर हुआ था। खासतौर से फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर, क्योंकि दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। कुछ लोगों और कुछ संस्थानों की इससे भावनाएं आहत हो गई थीं। वहीं सेंसर बोर्ड ने भी बेशर्म रंग गाने के एक आद सीन को कट करवाया था। लेकिन बिकिनी का रंग वही रहा। इस मामले पर खूब बखेड़ा खड़ा हुआ लेकिन कोई कुछ बोला नहीं। ना शाहरुख और ना ही कोई और स्टारकास्ट और ना ही फिल्ममेकर।

    पर अब जाकर सिद्धार्थ आनंद ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी क्यों पहनी थी। सिद्धार्थ हाल ही में न्यूज 18 राइजिंग इंडिया समित 2023 में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने कहा, ''हम डरे नहीं थे। हम जानते थे कि हमारी फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। जब हम स्पेन में थे, तो मैंने उस कॉस्ट्यूम को रैंडम ही चुन लिया था। हमने कभी इस पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रंग अच्छा लग रहा था। धूप थी, घास हरी थी और पानी नीला था और नारंगी रंग अच्छा लग रहा था। हमने सोचा कि जब दर्शक इसे देखेंगे तो वे समझेंगे कि हमारा इरादा गलत नहीं था।''

    सिद्धार्थ फिलहाल पठान के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट पर लग गए हैं। वो दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ उनकी अगली फिल्म फाइटर डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अभी इस पर काम चल रहा है।

    Tags