रिलीज से पहले ही लीक हुआ पठान का ट्रेलर? शाहरुख खान के ताबड़तोड़ एक्शन देखकर रुकी फैंस की सांसे

    सोशल मीडिया पर फिल्म पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर लीक हो गया है। 

    रिलीज से पहले ही लीक हुआ पठान का ट्रेलर? शाहरुख खान के ताबड़तोड़ एक्शन देखकर रुकी फैंस की सांसे

    शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म पठान की वजह से लोग लगातार शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि लाख ट्रोलिंग होने के बाद भी किंग खान ने हार नहीं मानी है। अब तक शाहरुख खान की फिल्म के 2 गाने रिलीज हो चुके हैं। 10 जवनरी को फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज होना है। इसी बीच फिल्म पठान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो सोशल मीडिया पर फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज से पहले ही लीक हो गया है। 

    सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। कंचना रन आउट नाम के एक यूजर ने फिल्म पठान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान चलती गाड़ी में गुंडों की धुलाई करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान इस वीडियो में काफी गुस्से में दिख रहे हैं। शाहरुख खान के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

    अगर आपको लग रहा है कि ये फिल्म पठान का ट्रेलर है तो आप गलत हैं। ये तो शाहरुख खान का एक एड है जिसमें उन्होंने गुंडों की पिटाई की थी। हालांकि इस एड में शाहरुख खान का लुक पठान से काफी मेल खा रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी कंफ्यूज हो गए हैं। यही वजह है जो भारी ट्रोलिंग के बीच भी ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। गौरतलब है कि फिल्म पठान लगातार हेटर्स के निशाने पर है। 

    फिल्म के गाने बेशर्म इश्क में भगवा रंग की बिकिनी पहनने की वजह से दीपिका पादुकोण हेटर्स के हत्थे चढ़ गई थीं। लोग ये गाना रिलीज होने के बाद से ही फिल्म पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि CBFC के दखल के बाद इन सीन्स में बदलाव कर दिए गए हैं। 

    Tags