बुर्ज खलीफा पर शेयर किया गया पठान का ट्रेलर, देखकर फैंस के साथ-साथ झूम उठे शाहरुख खान

    एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शेयर किया गया। इस पल को देखकर फैंस के साथ-साथ एक्टर भी खुश हो गए। 

    Shah Rukh Khan Pathaan

    Shah Rukh Khan Pathaan

    एक्टर शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में तीन के रोल कमाल के नजर आए हैं। फैंस शाहरुख खान के ट्रेलर को काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच फिल्म पठान के ट्रेलर को दुबई के बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग पर दिखाया गया। फिल्म के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर चलता हुआ देखकर शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

    शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर जब दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था तो उस वक्त एक्टर भी वहां पर मौजूद थे। इस नजारे को देखकर एक्टर काफी खुश हो गए थे। इस खास मौके से जुड़ी तस्वीरें औऱ वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक्टर शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर इस तरह से दिखाए जाने पर उनके फैंस काफी खुश होते हुए दिखाई दिए हैं। खुद यशराज फिल्म्स ने भी इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान एक्टर ब्लैर कलर के आउटफिट में नजर आए। आप भी यहां देखिए फिल्म पठान के ट्रेलर से जुड़ा खास पल। 

    बेहद ही खास है यशराज फिल्मस द्वारा शेयर किया वीडियो

    साथ ही यशऱाज फिल्म्स ने भी एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें शाहरुख की फिल्म पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर शेयर करते हुए दिखाई दे रहा है। इस नजारे को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश होते हुए दिखाई दिए हैं। वो एक्टर को देखकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वेलन के तौर पर एक्टर जॉन अब्राहम दिखाई देने वाले हैं। वहीं, दीपिका और शाहरुख एक साथ मिलकर उनका मुकाबला करते हुए दिखाई दिए हैं।

    Tags